सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gold and Silver Prices Crash After Budget, Investors in Meerut Lose ₹250 Crore

UP: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, मेरठ में निवेशकों के 250 करोड़ रुपये डूबे, विशेषज्ञों ने बताई ये वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 03 Feb 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

बजट के बाद सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट से मेरठ के निवेशकों को करीब 250 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विशेषज्ञ इसे बड़े निवेशकों की प्रोफिट बुकिंग का असर बता रहे हैं।

Gold and Silver Prices Crash After Budget, Investors in Meerut Lose ₹250 Crore
Gold ETF: शुद्धता की गारंटी, मुनाफे की चांदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बजट पेश होने के अगले दिन सोना-चांदी के भाव में गिरावट का सिलसिला जारी है। पांच दिन के भीतर वायदा बाजार (एमसीएक्स) में चांदी की कीमत करीब 1.67 लाख रुपये गिरी। सोने के भाव में 37,600 रुपये गिरे। चांदी 29 जनवरी 2026 को अधिकतम ऊंचाई 4.17 लाख तक पहुंच गई थी। 

Trending Videos


इससे सोने-चांदी में निवेश करने वाले शहर के उद्यमी, व्यापारी, नौकरीपेशा और महिलाओं के 250 करोड़ रुपये डूब गए हैं। इस गिरावट का कारण बड़े निवेशकों की मुनाफा वसूली व प्रोफिट बुकिंग बताया जा रहा है। सोमवार को सराफा बाजार में नर्मी जारी रही। सोने का भाव प्रति दस ग्राम 1.50 लाख और चांदी का भाव प्रति किलो 2.50 लाख रुपये रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather Update Meerut: कोहरे से नहीं राहत, फरवरी की शुरुआत में कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई परेशानी 

इंडियन बुलियन ट्रेड कॉरपोरेशन के निदेश आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि 29 जनवरी को चांदी का भाव जब 4.17 लाख रुपये था। तब बड़े निवेशको ने मुनाफा वसूली की। फिजिकल डिमांड में कमी आई। ऐसे में भाव गिर गए और लोगों के 250 करोड़ रुपये तक डूब गए।

सराफ व्यापारी आधार मांगलिक ने बताया कि चांदी की खरीद सिर्फ निवेश के उद्देश्य से हुई। जब चांदी महंगी थी तब भी खरीदारी हुई और अब भी खरीदारी हो रही है। हालांकि चांदी का भाव कुछ समय बाद बढ़ने की भी पूरी उम्मीद है। 
बुलियन एंड ज्वेलर्स के महामंत्री डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि सोना-चांदी के रेट काफी बढ़े हैं। यह स्थिति तब है जब कई देशों के बीच युद्ध चल रहा है। अमूमन माना जाता है कि युद्ध में भाव गिरते नहीं हैं। 29 जनवरी से 31 जनवरी तक लोगों ने जमकर चांदी खरीदी। 

सराफ व्यापारी संजीव जिंदल ने बताया कि उनके एक जानकार की जमीन बिकी थी तो कुछ पैसा उसने चांदी में निवेश किया लेकिन अचानक चांदी के भाव गिर गए और उसका पैसा आधा रह गया। आईटी प्रोफेशनल मोहित ने बताया कि आधा किलो चांदी खरीदी थी लेकिन भाव गिरने के कारण तुरंत बेच दी। इसके बाद भी काफी नुकसान हुआ। भाव लगातार गिर रहे हैं। अब लग रहा है कि अच्छा किया तब बेच दी कम नुकसान हुआ।

बाजार विशेषज्ञ संजीव गुप्ता ने बताया कि सोना चांदी ही नहीं बाजार में एतिहासिक उतार चढ़ाव जारी है। बजट आने के बाद बाजार गिरा। सोमवार को शेयर बाजार में तेजी दिखी। सेंसेक्स 943 अंक उछलकर 81,666 के ऊपर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 25,088 के स्तर पर पहुंचा।

रिलायंस और ऑटो शेयरों में मजबूती के कारण निवेशकों की संपत्ति में लगभग 5 लाख करोड़ का इजाफा हुआ। ऐसे में मेरठ के उद्योग सेमीकंडक्टर और बैटरी उद्योग से जुड़े उद्यमियों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा। उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर निर्माण में एतिहासिक निवेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed