सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hastinapur's development will gain momentum, a big plan is ready

Meerut News: हस्तिनापुर के विकास को मिलेगी रफ्तार, तैयार हुआ बड़ा प्लान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Hastinapur's development will gain momentum, a big plan is ready
हस्तिनापुर का मुख्य द्वार फोटो खबर: हस्तिनापुर के विकास के लिए तैयार हुआ बड़ा प्लान स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

हस्तिनापुर। नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की गई है। योजना के तहत वार्डों की जर्जर सड़कों के निर्माण व मरम्मत को प्राथमिकता दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके। प्रस्तावित योजना में करीब 25 सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण का खाका तैयार किया गया है, जिसकी डीपीआर शासन को भेजी गई है।
साथ ही नगर पंचायत ने शहर के सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान केंद्रित किया है। पार्कों के विकास, हरियाली बढ़ाने और साफ-सफाई की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। ऐतिहासिक नगरी होने के कारण हस्तिनापुर के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों के संरक्षण और रखरखाव को भी योजना में शामिल किया गया है ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अधिकारियों के अनुसार योजना को शासन से मंजूरी मिलने के बाद चरणबद्ध तरीके से कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे न केवल शहर की आधारभूत सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
ऐतिहासिक नगरी में जर्जर सड़कों से राहत दिलाने और वार्डों की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने की दिशा में नगर पंचायत ने अहम कदम उठाया है। कस्बे के मुख्य मार्गों के बाद अब विभिन्न वार्डों में बनने वाली करीब 25 सड़कों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेज दी गई है। अब परियोजना को अंतिम स्वीकृति मिलने का इंतजार है, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नई सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।


हर रोज होता है पर्यटकों का आवागमन

पर्यटन नगरी होने के कारण हस्तिनापुर का महत्व और बढ़ जाता है। यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं, ऐसे में बेहतर सड़क व्यवस्था से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।



हस्तिनापुर का विकास प्राथमिकता पर

हस्तिनापुर का विकास हमारी और भाजपा सरकार की प्राथमिकता पर है। अधिकांश मुख्य मार्गों को पहले ही सीसी रोड में परिवर्तित किया जा चुका है। अब वार्डों में सड़क निर्माण के लिए डीपीआर शासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा, अभी तक कराए गए कार्याें से पांडव नगरी की सूरत बदलती नजर आ रही है। -सुधा खटीक,
चेयरपर्सन, नगर पंचायत, हस्तिनापुर

हस्तिनापुर का मुख्य द्वार फोटो खबर: हस्तिनापुर के विकास के लिए तैयार हुआ बड़ा प्लान स्रोत संवाद

हस्तिनापुर का मुख्य द्वार फोटो खबर: हस्तिनापुर के विकास के लिए तैयार हुआ बड़ा प्लान स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed