फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   History sheets opened for three individuals, including the district president of BKU (BR Ambedkar).

Meerut News: भाकियू बीआर अंबेडकर के जिला अध्यक्ष सहित तीन की खुली हिस्ट्रीशीट

Tue, 11 Aug 2026 07:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
History sheets opened for three individuals, including the district president of BKU (BR Ambedkar).
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर थाना पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुराने रिकॉर्ड खंगालते हुए तीन लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमे एवं पुलिस अभिलेखों के आधार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीट खोली है।
पुलिस के अनुसार, गांव किनानगर के रहने वाला भारतीय किसान यूनियन बीआर अंबेडकर के जिला अध्यक्ष मोहित कुमार के ऊपर भावनपुर और मुंडाली थाने में सात आपराधिक केस दर्ज है। जिस पर पुलिस ने मोहित कुमार के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट संख्या 187 ए दर्ज किया गया। इसके साथ ही गांव नंगलाशाहू निवासी ताहिर उर्फ पप्पू पर भावनपुर थाना पर गौकशी से संबंधित आपराधिक प्राथमिकी दर्ज है। जिस पर पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट 189 ए दर्ज की है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, गांव शाहकुलीपुर निवासी लोकेश के ऊपर आपराधिक मामलों को देखते हुए उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 188 ए दर्ज किया गया है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि भावनपुर पुलिस ने तीनों को स्थायी हिस्ट्रीशीटर घोषित किया है। तीनों अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष की खुली चेतावनी सोशल मीडिया पर वायरल

भारतीय किसान यूनियन बीआर अंबेडकर के जिला अध्यक्ष मोहित कुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो वायरल करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने अधिकारी खनन माफियाओं की शह पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने बिना आधार के हिस्ट्रीशीट खोल दी। उत्पीड़न के विरोध में जिला अधिकारी कार्यालय पर समस्त टीम विशाल धरने पर बैठेगी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed