फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: प्रेमिका के घर में बेड-बॉक्स में छिपा था पति, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा, खूब वायरल हो रहा मामला

Tue, 09 Aug 2022 05:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Aug 2022 05:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक विवाहिता ने अपने पति को पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका के घर में अश्लील हरकतें करते रंगे हाथ पकड़ लिया। पति प्रेमिका के घर में बेड बॉक्स के अंदर छिपा था। महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Husband found hidden in bed box at girlfriends home, wife caught red-handed in Baghpat, video viral
प्रेमिका के घर बेड बॉक्स में छिपा मिला पति - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक विवाहिता ने अपने पति को पड़ोसी प्रेमिका के घर पहुंचकर पति को अश्लील हरकत करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। रात के समय पति प्रेमिका के घर पर बेड के बॉक्स में छिपा हुआ था। वहीं इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पत्नी ने पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर पति द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण करने व दूसरी महिला से पति के प्रेम-प्रंसग की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची और शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

दहेज के लिए प्रताड़ित करता है पति
पीड़िता बासौद की रहने वाला है। उसकी कुछ साल पहले कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई थी। सोमवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और बताया कि शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन उसके बाद पति व ससुराल के लोग दहेज में आठ लाख रुपये मांगने लगे। बीच में कई बार दो से तीन लाख रूपये भी दिए, लेकिन वे फिर भी रुपयों की मांग करते रहे।

यह भी पढ़ें: Suicide In New York: 'बेटियों को पालूं या ट्रक की EMI दूं', पति के तानों से तंग आकर मंदीप ने उठाया खौफनाक कदम

Husband found hidden in bed box at girlfriends home, wife caught red-handed in Baghpat, video viral
प्रेमिका के घर बेड बॉक्स में छिपा मिला पति - फोटो : अमर उजाला

लगाए गंभीर आरोप
विवाहिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति अक्सर प्रताड़ित करने लगा और अप्राकृतिक यौन शोषण कर आए दिन परेशान करने लगा। 

Husband found hidden in bed box at girlfriends home, wife caught red-handed in Baghpat, video viral
प्रेमिका के घर बेड बॉक्स में छिपा मिला पति - फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाया कि पति का पड़ोस में रहने वाली दूसरी महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है, विरोध करने पर आए दिन वह मारपीट भी करता है।

यह भी पढ़ें: Double Murder: नानी-धेवती की हत्या के बाद घर जाकर सो गए तीनों आरोपी, फूलप्रुफ प्लानिंग से की थी वारदात
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband found hidden in bed box at girlfriends home, wife caught red-handed in Baghpat, video viral
प्रेमिका के घर बेड बॉक्स में छिपा मिला पति - फोटो : अमर उजाला

बताया कि तीन दिन पहले पति व उसकी प्रेमिका को अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा था। अब ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया है।

विज्ञापन
Husband found hidden in bed box at girlfriends home, wife caught red-handed in Baghpat, video viral
प्रेमिका के घर बेड बॉक्स में छिपा मिला पति - फोटो : अमर उजाला

सीओ युवराज सिंह का कहना है कि युवती की तहरीर पर ससुराल पक्ष के लोगों को कोतवाली बुलाया गया है, उन्हें समझाने का प्रयास किया जाएगा। यदि वे नहीं मानते तो युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed