ISIS Connection: पाकिस्तान से जासूसी का शक, मेरठ का युवक हिरासत में, एटीएस ने पूछताछ के लिए उठाया
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
ISIS Connection: मेरठ में पाकिस्तान से जासूसी के शक में एटीएस ने युवक को हिरासत में लिया। संदिग्ध लिंक के आधार पर पूछताछ जारी।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
आईएसआई आतंकी शहजाद भट्टी से कनेक्शन मिलने पर एटीएस ने मंगलवार को भावनपुर थाना क्षेत्र के जेई निवासी आजाद को हिरासत में ले लिया। गाजियाबाद क्षेत्र में रहने वाले आजाद के एक रिश्तेदार को भी हिरासत में लिया गया। दोनों से एटीएस ने धौलाना में पूछताछ की। मेरठ पुलिस ने भी जेई गांव के युवक से पूछताछ की है।
यह भी पढ़ें: West UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बारिश से खिले किसानों के चेहरे, कल तेज हवा संग ओलावृष्टि के आसार
दोनों के मोबाइल को भी टीम ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि थाना धौलाना क्षेत्र के गांव खिचरा के आसिफ राणा का शहजाद भट्टी से लिंक निकलने पर पकड़ा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ महीनों से मंदिरों, धार्मिक स्थलों और अन्य संवेदनशील जगहों की वीडियो बनाकर पाकिस्तानी शहजाद भट्टी को भेज रहा था। इससे पूछताछ के बाद ही जेई के युवक और उसके रिश्तेदार को पकड़ा गया है।
जेई गांव में युवक को हिरासत में लेने पर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ युवक को गाजियाबाद के कौशांबी में पकड़े गए संदिग्ध जासूसों से जुड़ा बता रहे हैं, तो कुछ हाल ही में अंबाला में विस्फोट के साथ पकड़े गए मेरठ के आनस से जुड़ा बता रहे हैं।
बताया गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों शहजाद भट्टी से जुड़े थे। बताया गया है कि शहजाद आईएसआई के लिए काम करता है और भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में रहता है। मेरठ पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में हापुड़ पुलिस अधिक जानकारी देगी।
मेरठ में पहले भी मिले हैं आतंकी कनेक्शन
-17 नवंबर 2025 में श्रीनगर में पकड़े गए लावड़ निवासी नदीम के आतंकी कनेक्शन की बात सामने आई थी। वह वहां रहकर सैलून चला रहा था।
-27 नवंबर 2025 आतंकी हैंडलर से जुड़े संदिग्ध आतंकी साजिद को गिरफ्तार किया था। मेरठ के बनियापाड़ा निवासी उजैद के उससे संपर्क सामने आए और उसके घर नोटिस चस्पा किया गया।
-19 अक्टूबर 2018 को मेरठ कैंट का जवान कंचन पाकिस्तान को सूचना भेजते पकड़ा।
-27 नवंबर 2015 को एसटीएफ ने मेरठ कैंट से आईएसआई एजेंट इजाज को गिरफ्तार किया।
-16 अगस्त 2014 मेरठ से संदिग्ध आईएसआई एजेंट आसिफ अली गिरफ्तार।