सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   January 12 Becomes Coldest Night in 21 Years, Temperature Drops to 2.9°C in Meerut

West UP Weather Update: 21 साल में सबसे सर्द रही 12 जनवरी की रात, तापमान 2.9 डिग्री पर पहुंचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 13 Jan 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में 12 जनवरी की रात पिछले 21 साल की सबसे सर्द रात रही। तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। घने कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है।

January 12 Becomes Coldest Night in 21 Years, Temperature Drops to 2.9°C in Meerut
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पश्चिमी उत्तर प्रदेश इन दिनों घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। मेरठ की बात करें तो यहां कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। रात के समय तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 12 जनवरी की रात ने पिछले 21 साल का रिकार्ड़ तोड़ दिया है। तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया जो बहुत ही कम रहा है। वहीं दिन में भी धूप न निकलने के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है।

Trending Videos


इस समय पश्चिम उत्तर प्रदेश मैं कड़ाके की ठंड का दौर लगातार बना हुआ है पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में इसका असर साफ दिखाई दे रहा है दिन में निकल रही गुनगुनी धूप भी सर्दी को काम नहीं कर पा रही है। सर्द हवा और नमी के चलते ठिठुरन और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता बेहद कम हो जा रही है। इसका असर सडक़ यातायात के साथ.साथ रेल और हवाई सेवाओं पर भी पड़ रहा है। वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी गति से सफर करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: मेरठ का कपसाड़ कांड: 'नाबालिग हूं... सबूत दिखा दूंगा, मेरी मदद कीजिए', जेल में पारस सोम ने कही ये बात

चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम का कहना है कि शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। अभी दिन और रात का तापमान सामान्य से काम रहेगा सर्दी का असर ऐसे ही बना रहेगा। रात का तापमान ने रिकार्ड़ तोड़ा, सबसे कम स्तर पर तापमान दर्ज किया गया है। 18 जनवरी के बाद तापमान में धीरे.धीरे बढ़ोतरी होने के संकेत दिए हैं।

फिर से बढ़ा एक्यूआई
दो दिन से एक्यूआई में बढोतरी हुई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि हवा की रफ्तार कम होने के साथ एक्यूआई मेें बढोतरी हुई है। मेरठ का एक्यूआई 249 से बढक़र 279 दर्ज किया गया है। जबकि शहर में गंगानगर 220, पल्लवपुरम 304, जयभीमनगर 314, बेगमपुल 320, दिल्ली रोड 335 दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा दिल्ली रोड क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

ऐसे मौसम में रहे सतर्क, करे बचाव
छाती रोग विशेषज्ञय डॉ संजीव शर्मा का कहना है कि इस समय जो मौसम चल रहा है ऐसे में सतर्क रहने की जरुरत है। ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ती ठंड में बचाव बहुत जरुरी है। लोगों को ठंड और कोहरे से सावधान रहना होगा। बढ़ते प्रदूषण और सर्द हवा के कारण ठंड का असर और बढ़ रहा है। बुजुर्गों बच्चों और सांस के रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोग अलाव गर्म कपड़ों और गर्म पेय पदार्थों का सहारा लेकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।

पिछले 21 साल में 12 जनवरी का न्यूनतम तापमान ये रहा
वर्ष न्यूनतम तापमान

2026 2.9
2025 9.9
2024 4.8
2023 8.2
2022. 7.3
2021 7.0
2020 7.2
2019 6.1
2018 5.8
2017 7.1
2016 6.9
2015 8.4
2014 7.9
2013 6.5
2012 5.9
2011 6.7
2010 8.9
2009 5.2
2008 6.4
2007 5.1
2006 9.1

नोट: आंकडे मौसम वेधशाला से लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed