{"_id":"61dd9db79017161d574dc3bc","slug":"javed-habib-appeared-in-the-national-commission-for-women-and-sought-his-mistake-in-writing-in-spitting-video-viral-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खूब वायरल हुआ था ये मामला: राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुआ जावेद हबीब, लिखित में मांगी माफी, बोला- अब नहीं होगी ऐसी गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब वायरल हुआ था ये मामला: राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुआ जावेद हबीब, लिखित में मांगी माफी, बोला- अब नहीं होगी ऐसी गलती
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 11 Jan 2022 08:43 PM IST
सार
महिला के बालों में थूकने के मामले में आखिरकार जावेद हबीब को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होना पड़ा। जावेद ने लिखित में माफी मांगी है और कहा कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए जावेद हबीब।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्यूटीशियन के बालों में थूकने के मामले में जावेद हबीब को मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होना पड़ा। इस दौरान उसने राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने अपनी सफाई पेश की। जावेद हबीब ने कहा कि उनका इरादा किसी को चोट पहुंचाने या अपमान करने का नहीं था। उन्होंने लिखित में माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती नहीं होने की बात कही। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी कहा कि आगे से ऐसी गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में यूपी के डीजीपी को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे।
पुलिस की कार्रवाई पर जताया अंसतोष
हेयर डिजाइनर जावेद हबीब प्रकरण में पीड़िता बड़ौत निवासी महिला पूजा गुप्ता ने अपने परिजनों के साथ क्रांति सेना कार्यालय पर पहुंच कर पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया। पूजा ने मदद की गुहार लगाई है।
2 of 5
javed habib
- फोटो : अमर उजाला
क्रांति सेना नेताओं से कहा कि पुलिस ने उन्हें बातों में उलझा कर जावेद हबीब के खिलाफ मुकदमे को हल्के तरीके से दर्ज किया है, जबकि जावेद हबीब की इस घटना ने उन्हें समाज में बेहद अपमानित किया है। वहीं क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने पीड़िता को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
3 of 5
javed habib
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आरोपी को जेल भिजवाए बगैर क्रांति सेना के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। क्रांति सेना का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही एसएसपी से मिलकर जावेद हबीब के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, रासुका लगाने व गिरफ्तार करने की मांग करेगा।
ये था मामला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में हाईवे स्थित एक होटल में बालों के रख-रखाव और कटिंग को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने ब्यूटिशियंस को बालों की केयर करने का प्रशिक्षण देते हुए एक महिला को वर्कशॉप में डेमोस्ट्रेशन देने के लिए मंच पर बुलाया था। इसके बाद जावेद हबीब ने महिला के बाल ड्राई होने का हवाला देते हुए उसके बालों पर थूक दिया था। वहीं जावेद हबीब का महिला के बालों में थूकते हुए का वीडियो पूरे देश वायरल हो गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।