सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kalandi farmer threatens suicide if justice is not served

Meerut News: कालंदी के किसान ने न्याय न मिलने पर दी आत्महत्या की चेतावनी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Kalandi farmer threatens suicide if justice is not served
सबीला बेगम, चेयरपर्सन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सरधना। कालंदी गांव निवासी किसान ने अपने पुत्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर परिवार सहित लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री के समक्ष आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।

गांव कालंदी निवासी किसान पिंटू के अनुसार उनका पड़ोसी खेत मालिकों से डोल को लेकर विवाद चल रहा है। बीते शुक्रवार को उनका पुत्र खेत पर कार्य कर रहा था। आरोपी पक्ष के 20-30 अज्ञात युवक मौके पर पहुंचे और उसके पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने हथियारों के बल पर खेत की डोल काटकर अपने खेत में मिला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान का कहना है कि उसने पुलिस को तहरीर दी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसान ने चेतावनी दी कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह वह अपने बच्चों के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष आत्महत्या कर लेगा।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई वीडियो वायरल हो रहा है तो उसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed