सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lalu Prasad Yadav's birthday celebrated as Sadbhavana Diwas.

Meerut News: सद्भावना दिवस के रूप में मनाया लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav's birthday celebrated as Sadbhavana Diwas.
राजद कार्यकर्ता लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाते हुए। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा और मरीजों व जरूरतमंदों के बीच फल एवं मिठाइयों का वितरण किया।

राजद के उत्तर प्रदेश प्रांतीय महासचिव मोहम्मद यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हमेशा समाज के दबे-कुचले, वंचित और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और पूरे समाज को एकजुट रखने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने लालू के चित्र के समक्ष केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद राजद कार्यकर्ता स्थानीय नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने कस्बे के तिहाई, ढिकौली मार्ग और कल्याण सिंह आदि मलिन बस्तियों में गरीब बच्चों और परिवारों को फल व मिठाइयां बांटीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र जाटव, मुखिया कासिम, नवेद, बबलू, फरमान, दानिश, शिवम, इरशाद कुरैशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed