{"_id":"6a781ed6e8e6deb3590ba85b","slug":"leaders-from-both-parties-signaled-direction-of-future-politics-by-showering-flowers-alongside-cm-yogi-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी के आगे खूब हुई BJP-रालोद की जुगलबंदी, मंच पर ऐसे मिले दोनों दलों के नेता; गुलाम ने भी बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी के आगे खूब हुई BJP-रालोद की जुगलबंदी, मंच पर ऐसे मिले दोनों दलों के नेता; गुलाम ने भी बरसाए फूल
Sun, 09 Aug 2026 01:02 PM IST
Sharukh Khan
कुलदीप त्यागी, अमर उजाला, मेरठ
कुलदीप त्यागी, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:02 PM IST
सार
मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भाजपा-रालोद की जुगलबंदी खूब हुई है। सीएम के साथ पुष्पवर्षा करके दोनों दलों के नेताओं ने भावी राजनीति के संकेत दिए हैं। सिवालखास के विधायक गुलाम मोहम्मद ने भी सीएम संग कांवड़ियों पर फूल बरसाए।
विज्ञापन
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मोदीपुरम में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करने के लिए बनाए गए मंच ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की सियासी तस्वीर साफ कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर भाजपा और रालोद नेताओं की सियासी जुगलबंदी दिखाई दी।
सीएम के साथ दोनों दलों के नेताओं ने कांवड़ियों पर जमकर फूल बरसाए और भावी गठबंधन राजनीति के संकेत दिए। सिवालखास के रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने भी कांवड़ियों पर खूब फूल बरसाए। यह देखकर भाजपा कार्यकर्ता भी अचंभे में पड़ गए।

विधानसभा चुनाव के बाद होगी अगली कांवड़ यात्रा
अगली कांवड़ यात्रा 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के बाद होगी। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस वर्ष की कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों पर की गई पुष्पवर् वर्षा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक समय तक मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कांवड़ियों पर जमकर फूल बरसाए। अपने संबोधन को भी मुख्यमंत्री योगी ने कांवड़ यात्रा पर ही केंद्रित रखा।

मंच पर हंसते हुए मिले भाजपा-रालोद के नेता
मुख्यमंत्री के मंच पर शनिवार को भाजपा और रालोद के जनप्रतिनिधि आपस में मुस्कराते हुए मिले। मंच पर भाजपा सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, राज्य मंत्री दिनेश खटीक, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी अश्विनी त्यागी, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी मंच पर थे।

रालोद के बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, बिजनौर विधायक चंदन चौहान, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद भी मंच पर पहुंचे। सभी नेता आपस में हंसते-मुस्कुराते हुए मिल रहे थे। इस सियासी जुगलबंदी को आगामी चुनाव की गठबंधन की राजनीति के रूप में देखा जा रहा है। रालोद नेताओं ने भी खूब फूल बरसाए।
गुलाम मोहम्मद को फूल बरसाते देखकर चौंके लोग
सिवालखास से रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने भी मुख्यमंत्री के सामने कांवड़ियों पर हाथ में टोकरी लेकर खूब फूल बरसाए। यह देखकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी चौंक गए। पार्टी कार्यकर्ताओं को इसमें भी भावी राजनीतिक समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। इसका सीधा असर सिवालखास विधानसभा की राजनीति पर भी पड़ सकता है।

गौरतलब है कि गुलाम मोहम्मद 2012 में सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2022 में सपा कोटे से रालोद के सिंबल पर चुनाव जीतकर विधायक बने। आगामी विधानसभा चुनाव में सिवालखास सीट पर रालोद का मजबूत दावा बन रहा है। इससे पहले प्रशासन के कई कार्यक्रमों में भी गुलाम मोहम्मद अतिथि के रूप में शामिल होते रहे हैं।
मुख्यमंत्री के साथ पुष्पवर्षा में सरधना के चर्चित पूर्व विधायक संगीत सोम और पार्टी नेता सुनील भराला भी शामिल रहे। संगीत सोम के अलावा कोई और पूर्व विधायक मंच पर नहीं पहुंचा। किठौर के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, सिवालखास के पूर्व विधायक जितेंद्र सतवई, मेरठ कैंट के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, मेरठ दक्षिण के पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। ऐसे में संगीत सोम व सुनील भराला का मंच पर पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है।
कांवड़ यात्रा भक्ति-समर्पण और राष्ट्रीय एकता का अनुपम उदाहरण: सीएम योगी
श्रावण मास की दशमी तिथि में शनिवार को मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुल्हेड़ा चौकी के पास शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर आस्था को नमन किया। इस दौरान सीएम ने कांवड़ यात्रा को भक्ति, समर्पण, सामाजिक -राष्ट्रीय एकता और समरसता का अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने कांवड़ यात्रियों का स्वागत -अभिनंदन करने के बाद हेलिकॉप्टर से फूल बरसाते हुए कांवड़ पथ का अवलोकन भी किया। साथ ही भोले भक्तों को अहसास कराया कि यह आस्था का सम्मान करने वाली सरकार है। इससे गदगद हुए कांवड़िये भी योगी-योगी के जयकारे लगाते रहे।

पुष्पवर्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। श्रद्धालु शिवालयों के साथ ही मेरठ के प्राचीन औघड़नाथ मंदिर और बागपत के पुरामहादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने कांवड़ यात्रा को अटूट आस्था, श्रद्धा और उमंग का महापर्व बताया। कहा कि कांवड़ियों के चेहरों पर उत्साह और उमंग साफ दिखाई दे रही है।
जाति और भेदभाव से ऊपर, सभी शिवभक्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता सामाजिक एकता और समरसता है। यात्रा में जाति और भेदभाव दिखाई नहीं देता। प्रांत और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर सभी यहां शिवभक्त हैं और अपने आराध्य का जलाभिषेक करने के लिए निरंतर गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर शिविर लगाकर दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे समाजसेवियों और शिवभक्तों का भी आभार जताया। कहा कि सेवा शिविरों में कांवड़ियों के लिए भोजन, पानी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शिवरात्रि तक तीन दिन होगी पुष्पवर्षा
मुख्यमंत्री ने बताया कि शिवरात्रि तक तीन दिन कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की भी सराहना की। कहा कि सिपाही से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी तक श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर दुल्हैड़ा चौकी और कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा के साथ ही कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए पहले से व्यवस्था की थी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे।