फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard spotted growling in sugarcane field; panic among villagers.

Meerut News: गन्ने के खेत में गुर्राता दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 17 Aug 2026 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted growling in sugarcane field; panic among villagers.
बहसूमा। महमूदपुर सिखेड़ा गांव में गुर्राते तेंदुआ की फोटो हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं क
बहसूमा। महमूदपुर सिखेड़ा गांव के जंगल में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों और किसानों में दहशत फैल गई। खेत पर जा रहे किसानों ने गन्ने के खेत के किनारे तेंदुए को देखा। किसान ने तेंदुए के चेहरे पर टॉर्च की रोशनी डालते हुए मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। रोशनी पड़ते ही तेंदुआ गुर्राने लगा और गन्ने के खेत में छिप गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 8:50 बजे किसान अंकुर साथी के साथ बाइक से खेत पर जा रहा था। गांव के दक्षिणी छोर पर कुटी के पास गन्ने के खेत के किनारे तेंदुआ दिखाई दिया। वीडियो वायरल होने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में गन्ने की ऊंची फसल खड़ी है। ऐसे में तेंदुए के खेतों में छिपे होने की आशंका है। डर के कारण किसान रात के समय खेतों पर समूह में ही जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के जंगल और खेतों में पहले भी तेंदुए की गतिविधियां और पंजों के निशान दिखाई देते रहे हैं। किसान रामपाल, विनोद सिंह, पुरवा, कृष्णा कुमार, सत्येंद्र कुमार और अरुण कुमार ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने, कांबिंग कराने और जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाने की मांग की है। वन रेंजर खुशबू उपाध्याय ने बताया कि तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से रात में अकेले खेतों की ओर न जाने और बच्चों को सुरक्षित रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed