सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman accuses in-laws of assault

Meerut News: विवाहिता का ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Married woman accuses in-laws of assault
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी नजमा ने मवाना थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व मोहल्ला कल्याण सिंह खतौलिया चौक निवासी से हुई थी। शादी में 3.21 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात व सभी आवश्यक सामान दिया था। नकदी से ससुर, सास, ननद, जेठ व ननदोई खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही उससे गाड़ी व पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया।
कई बार मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। ननदोई व्हाट्स एप पर बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देता है। अत्याचार ज्यादा बढ़ने पर मायके वालों ने किराए का मकान लेकर दे दिया। 30 अप्रैल की रात पति ने उसके मारपीट की। वह गर्भवती है, पति ने पेट में लात मारी, जिससे उसकी तबीयत खराब है। भाई-भाभी ससुराल वालों को समझाने गए तो उनके साथ भी गाली गलौज व मारपीट की। ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर एडीएम एफ सूर्यकांत त्रिपाठी ने सीओ को विधिक कार्रवाई कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed