सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman dies after consuming poisonous substance

Meerut News: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies after consuming poisonous substance
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

हस्तिनापुर। थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव बस्तौरा में शनिवार देर रात विवाहिता काजल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बस्तौरा निवासी काजल (22) पत्नी शोकेंद्र ने देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल हस्तिनापुर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शोकेंद्र हरियाणा के कुरुक्षेत्र जनपद के पेवा क्षेत्र में काम करता था। वहीं उसकी काजल से जान पहचान हुई। बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। विवाह के बाद काजल अपने ससुराल बस्तौरा में रह रही थी। दंपती की डेढ़ वर्ष की एक पुत्री निधि है, जो अब मां के साए से वंचित हो गई है।
घटना को लेकर शुरुआती दौर में मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताई, लेकिन उन्होंने थाने पर कोई लिखित शिकायत नहीं दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed