सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Medal winners at the Para-National Championships were honored.

Meerut News: पैरा नेशनल में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Medal winners at the Para-National Championships were honored.
मेरठ..कंवलजीत..24 वी नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को अपने कार्यालय में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मेरठ। 24वें पैरा नेशनल खेलों का आयोजन भुवनेश्वर में 19 से 21 मार्च तक किया गया। इसमें मेरठ के पैरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किए। बृहस्पतिवार को पदक प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
प्रतियोगिता में मेरठ के पैरा एथलीट आयुष वर्मा ने स्वर्ण पदक, प्रियांश ने स्वर्ण पदक, फातिमा ने स्वर्ण पदक, रिया सिंह ने स्वर्ण पदक, दीपिका ने रजत पदक, रितिका पाल ने रजत पदक, अनमोल वशिष्ठ ने कांस्य पदक और अनुभव ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा मेरठ की प्रीतिपाल ने भी स्वर्ण पदक जीता। बृहस्पतिवार को प्रीति पाल के अलावा यह सभी खिलाड़ी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और जिला पैरा खेल संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अश्वनी गुप्ता ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व में 29 दिसंबर को भी पैरा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले 45 पैरा खिलाड़ियों को संघ ने सम्मानित किया था। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी अक्तूबर में होने वाले पैरा एशियन गेम्स में भी देश के लिए पदक जीतेंगे। संघ इसके बाद फिर भव्य आयोजन कर खिलाड़ियों का सम्मानित करेगा।
डीएम ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार भी कार्य कर रही है। इसलिए खिलाड़ियों को चाहिए कि वे अधिक से अधिक खेलों में भाग लें और देश का नाम रोशन करे। इस मौके पर जिला पैरा संघ के सचिव गौरव त्यागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed