सब्सक्राइब करें

मौत का बंटी जीरा: इश्क-लालच और साजिश, शराब में मिलाया पोटेशियम साइनाइड, बहन समेत तीन गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Apr 2026 08:38 AM IST
सार

मेरठ के दौराला में तीन लोगों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर भाई की हत्या के लिए शराब में पोटेशियम साइनाइड मिला दिया था। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Potassium Cyanide Mixed in Liquor: Sister, Lover Among Three Arrested in Meerut Triple Murder
मेरठ में शराब कांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के दौराला में तीन लोगों की मौत बंटी जीरा मसाला देसी शराब के टेट्रा पैक पीने से नहीं बल्कि शराब में पोटेशियम साइनाइड मिलाने से हुई थी। एसएसपी अविनाश पांडेय ने रविवार को घटना का सनसनीखेज खुलासा किया।



भाई अंकित की करोड़ों की संपत्ति के लालच में बहन अलका ने अपने प्रेमी मनोहर की पट्टी निवासी पवन उर्फ पोली के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने पवन, अलका व उसके सुनार दोस्त मोहनपुरी दौराला निवासी अशोक वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos
Potassium Cyanide Mixed in Liquor: Sister, Lover Among Three Arrested in Meerut Triple Murder
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन में एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि तीन अप्रैल की शाम दौराला निवासी अंकित, बाबूराम व जितेंद्र को बंटी जीरा मसाला देसी शराब के टेट्रा पैक पीने से हालत बिगड़ने पर आर्यावर्त हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। तीनों के परिजनों ने मिलावटी और जहरीली शराब होने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शराब की दुकान समेत कई स्तरों पर इसकी जांच की। परीक्षण में दुकान पर मिले व बेचे अन्य टेट्रा पैक सही मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Potassium Cyanide Mixed in Liquor: Sister, Lover Among Three Arrested in Meerut Triple Murder
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने बताया कि जिस बंटी जीरा शराब पीने से मौत हुई, उसका एक टेट्रा पैक लेकर आबकारी विभाग ने प्रयोगशाला में जांच कराई, जिसमें शराब सही पाई गई। इससे स्पष्ट हो गया कि शराब में मिलावट नहीं थी। इसके बाद शक होने पर पुलिस ने सर्विलांस, घटनास्थल व अंकित के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें दूसरी कहानी सामने आई।

एसएसपी के मुताबिक अलका का गांव के ही पवन से 25 साल पुराना प्रेम संबंध रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पवन व अलका को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पवन ने बताया कि अलका से उसके संबंध का अंकित विरोध करता था। शराब पीकर उससे गाली गलौज कर मारपीट करता था।

Potassium Cyanide Mixed in Liquor: Sister, Lover Among Three Arrested in Meerut Triple Murder
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

अलका ने अंकित को रास्ते से हटाने के लिए पवन से कहा था। इस पर दोनों ने अंकित को खाने में जहर देकर मारने की साजिश रची। पवन ने अपने सुनार दोस्त दौराला निवासी अशोक वर्मा से बात की। उसने सोने को चमकाने में काम आने वाले पोटेशियम साइनाइड की गोली पांच सौ रुपये में उसे दे दी।

विज्ञापन
Potassium Cyanide Mixed in Liquor: Sister, Lover Among Three Arrested in Meerut Triple Murder
शराब कांड में तीन मौत - फोटो : अमर उजाला

टेट्रा पैक में पीसकर मिलाई गई गोली
एसएसपी ने बताया कि पवन ने 30 मार्च की शाम अलका को खाने में यह गोली अंकित को खिलाने को दी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई। उसने अगले दिन गोली पवन को वापस कर दी। पवन ने दो अप्रैल की शाम को दोस्त कल्लू से सौ रुपये में शराब का टेट्रा पैक मंगाया और छेद कर गोली टेट्रा पैक में पीस कर मिला दी। तीन अप्रैल को रविदत्त से फेविक्विक खरीदकर टेट्रा पैक को चिपका दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed