{"_id":"69f4f1fd535c37f1a80b5d1b","slug":"meerut-16-year-old-victim-becomes-mother-gives-birth-to-son-in-medical-hospital-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 16 साल की दुष्कर्म पीड़िता बनी मां, मेडिकल अस्पताल में दिया बेटे को जन्म; ये हुआ किशोरी का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 16 साल की दुष्कर्म पीड़िता बनी मां, मेडिकल अस्पताल में दिया बेटे को जन्म; ये हुआ किशोरी का हाल
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sat, 02 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
सार
कंकरखेड़ा के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी के साथ फेरी लगाने का काम करने वाला संदीप एक मंडप में ले जाकर एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने संदीप और मंडप संचालक को जेल भेज दिया था।
नवजात शिशु, new born baby
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी से आरोपी संदीप एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। इसके चलते किशोरी आठ महीने की गर्भवती हो गई थी। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने शुक्रवार को मेरठ मेडिकल में बेटे को जन्म दिया। बेटे को जन्म देने के बाद से किशोरी की हालत बिगड़ गई है। फिलहाल चिकित्सक किशोरी का उपचार कर रहे हैं। बच्चे की हालत ठीक बताई गई है। किशोरी की सुरक्षा में दो महिला पुलिसकर्मी अस्पताल में तैनात हैं।
Trending Videos
एक मोहल्ला निवासी महिला ने बुधवार को कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह और उसके पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी बेटी के पेट में एक हफ्ते पूर्व तेज दर्द हुआ था। इसके बाद परिजनों ने किशोरी को चिकित्सक को दिखाया था। जांच में डॉक्टरों ने परिजनों को बेटी के आठ महीने की गर्भवती होने की बात बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी ने परिजनों को बताया था कि आरोपी संदीप फेरी लगाने का काम करता है। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। संदीप ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया था। आरोपी एक वर्ष से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। यह भी बताया कि एक मंडप में लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी संदीप व मंडप संचालक महेंद्र वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो दिन पहले जेल भेज दिया था।
बृहस्पतिवार को दोबारा से पेट में दर्द होने पर परिजनों ने किशोरी को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया था। यहां शुक्रवार को किशोरी ने एक बेटे को जन्म दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। पुलिस मेडिकल चिकित्सकों के संपर्क में है।
बेटे का वजन 2.4 किलो
जिला अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञा डॉ. योगिता ने बताया कि किशोरी काफी कमजोर थी। उसका हीमोग्लोबिन भी महज 7 ही था और प्लेटलेट्स भी काफी कम थीं। उसका पूरा परीक्षण कर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया, जहां शुक्रवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। बच्चे का वजन 2.4 किलो ग्राम है। किशोरी को खून चढ़ाने के साथ ही देखरेख में रखा गया है।
ये भी देखें...
पत्नी की हत्या: कौसर का गला काटकर दहाड़े मारकर रोया साकिब, बच्चों से बोला- पुलिस पूछे तो कह देना चोर आए थे
जिला अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञा डॉ. योगिता ने बताया कि किशोरी काफी कमजोर थी। उसका हीमोग्लोबिन भी महज 7 ही था और प्लेटलेट्स भी काफी कम थीं। उसका पूरा परीक्षण कर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया, जहां शुक्रवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। बच्चे का वजन 2.4 किलो ग्राम है। किशोरी को खून चढ़ाने के साथ ही देखरेख में रखा गया है।
ये भी देखें...
पत्नी की हत्या: कौसर का गला काटकर दहाड़े मारकर रोया साकिब, बच्चों से बोला- पुलिस पूछे तो कह देना चोर आए थे
