Meerut: कंकरखेड़ा में एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास करते युवक को भीड़ ने पकड़ा, खंभे से बांधकर जमकर पीटा
बागपत रोड स्थित संजय कॉलोनी निवासी आदित्य औजार लेकर एसबीआई के एटीएम पर पहुंचा और उसे तोड़ने लगा। वहां से गुजरते लोगों ने यह देख लिया और उसे पकड़कर पीटा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में रोहटा रोड स्थित साईं उद्यान मंडप के बराबर में एसबीआई के एटीएम में चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़कर लिया। भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की और पास ही लगे लोहे के खंभे से बांध दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को लेकर थाने आ गई। चौकी प्रभारी अशोक नौहार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह संजय कॉलोनी बागपत रोड निवासी आरोपी आदित्य रोहटा रोड पर एसबीआई के एटीएम पर पहुंचा। आदित्य ने एटीएम तोड़कर पैसे चोरी करने का प्रयास किया। एटीएम तोड़ने के दौरान अलार्म बज गया। सुबह के समय घूम रहे लोगों ने आदित्य को एटीएम तोड़ते हुए देख लिया।
ये भी देखें..
छात्र की हत्या: 'भाई फटाफट आ जा, लड़ाई हो गई है', दोस्त समीर के बुलाने पर गया था अमृत, दिल में घुसा चाकू
