Meerut: हैमर थ्रो में मेरठ की आकांक्षा ने रचा कीर्तिमान, 54.64 मीटर थ्रो के साथ जीता स्वर्ण, परिजनों में खुशी
प्रयागराज में आयोजित 69वीं प्रदेशीय विद्यालय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेरठ की आकांशा ने 54.64 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक व नया प्रदेश रिकॉर्ड बनाया। वंशिका ने 3000 मीटर दौड़ में कांस्य हासिल किया।
विस्तार
मेरठ में 69वीं प्रदेशीय विद्यालय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 29 अक्तूबर से तीन नवंबर तक प्रयागराज में हुआ। प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने वाली खिलाड़ी आकांशा ने हैमर थ्रो में 54.64 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रदर्शन प्रदेश रिकॉर्ड भी रहा। उन्होंने पहले के 53 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ा।
यह भी पढ़ें: Meerut: मरीज को भर्ती न करने का आरोप, मेडिकल कॉलेज के पार्क में पिता ने बेटे को फीडिंग ट्यूब से पिलाया दूध
प्रतियोगिता में वंशिका ने भी 3000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ी कोच गौरव त्यागी से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं और खेलो इंडिया सेंटर (एक जिला, एक खेल योजना) की प्रतिभावान खिलाड़ी हैं।
आकांशा को रिकॉर्ड और स्वर्ण पदक की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री द्वारा एक लाख रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान की गई। इस सफल प्रदर्शन पर डॉ. अमित कुमार (पिता), क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, यूपी एथलेटिक संघ के आशुतोष भल्ला और जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार सहित खेल जगत के लोगों ने बधाई दी।