फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Anjali Arora, who became famous with raw almonds, sent boyfriend Akash to jail

Meerut: कच्चा बादाम से फेमस हुई अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश सरनवाल समेत छह को भेजा जेल, जान लें पूरा मामला

Tue, 27 Jan 2026 02:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 27 Jan 2026 02:20 PM IST
सार

आकाश सरनवाल समेत सभी आरोपियों की कारों पर एमपी-एमएलए के फर्जी स्टीकर लगे मिले थे। ये लोग धाक जमाने के लिए गाड़ियों पर स्टीकर लगाए हुए थे। पुलिस ने इनके वाहन सीज करके इन्हें जेल भेज दिया है।  

विज्ञापन
Meerut: Anjali Arora, who became famous with raw almonds, sent boyfriend Akash to jail
जेल भेजे गए युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी सांसद का स्टीकर लगाने के मामले में गिरफ्तार सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और कच्चा बादाम गाने से फेमस हुई अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इसके आलावा टोल शुल्क से बचने और रौब ग़ालिब कर धाक ज़माने के लिए एमपी-एमएलए का फर्जी स्टीकर लगाने के मामले में पुलिस ने कुल छह गाड़ियों को सीज कर उनके चालकों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

एसएसपी डा. विपिन ताडा शनिवार को मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे स्थित काशी टोल प्लाजा पर चेकिंग करने पहुंचे थे। इस दौरान एसएसपी ने एमपी और एमएलए का फर्जी स्टीकर लगाने के मामले में चार वाहनों पर कार्रवाई की थी। इसी क्रम में सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थान ने रविवार को चेकिंग के दौरान सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और कच्चा बादाम गाने से फेमस हुई अंजली अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल निवासी दिल्ली की गाड़ी की चेकिंग की। गाड़ी पर एमपी का स्टीकर लगा था। जांच में स्टीकर फर्जी पाया गया, जिसके बाद आकाश सनसनवाल को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चेकिंग के दौरान खतौली के पूर्व कांग्रेस महासचिव राजवीर वर्मा के बेटे कर्मवीर को भी फर्जी स्टीकर लगाने के मामले में हिरासत में लिया। इसके अलावा पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर फर्जी एमपी और एमएलए के स्टीकर लगाने के मामले में पांच वाहनों को सीज किया। वाहनों पर काली फिल्म लगाने सहित ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने के मामले में 17 वाहन, उनके चालकों के खिलाफ कार्रवाई गई। 
 
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने आकाश सनसनवाल सहित छह लोगों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि आकाश सनसनवाल निवासी कटवारिया सराय दिल्ली, आशीष निवासी ग्राम नंगला हुकमसिंह थाना गौतमबुद्धनगर, कपिल प्रजापति निवासी विजयविहार रोहिणी दिल्ली, दानिश चौधरी निवासी थाना मसूरी गाजियाबाद, कर्मवीर सिंह निवासी दयालपुरा कालोनी खतौली और अजय गोलियान निवासी मीरपुर खतौली को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी देखें...
Meerut: मां ने पतंग उड़ाने पर दोस्तों के सामने डांटा तो कक्षा नौ के छात्र ने कर लिया सुसाइड, फंदे पर लटक गया

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed