फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Bar Dancers Perform at Sohrab Gate Bus Stand Farewell Event, Video Sparks Debate

Meerut: बस अड्डे पर विदाई समारोह में बार बालाओं का डांस, बैठी देखती रही पुलिस, वीडियो वायरल होते ही उठे सवाल

Fri, 31 Jul 2026 03:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 31 Jul 2026 03:23 PM IST
सार

मेरठ के सोहराब गेट बस अड्डे पर एक चालक के विदाई समारोह में बार बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
Meerut: Bar Dancers Perform at Sohrab Gate Bus Stand Farewell Event, Video Sparks Debate
रिटायरमेंट पार्टी में अश्लील डांस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सोहराब गेट बस अड्डे पर चालक पदम सिंह की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में समारोह के दौरान बार बालाओं के नृत्य का आयोजन होता दिखाई दे रहा है। सार्वजनिक स्थान पर हुए इस आयोजन को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन




विदाई समारोह में हुआ डांस कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार, चालक पदम सिंह के सेवानिवृत्त होने पर बस अड्डे परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं का नृत्य भी कराया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। समारोह के दौरान मौजूद लोगों ने कार्यक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: आर्यन के नाम का टैटू देखते ही भड़का था हिस्ट्रीशीटर, छात्रा पर बरसाईं गोलियां; हथियार सप्लायर की तलाश तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक आयोजन को लेकर उठे सवाल
वीडियो सामने आने के बाद सार्वजनिक स्थल पर इस तरह के आयोजन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि सरकारी परिसर में आयोजित कार्यक्रमों की गरिमा बनाए रखी जानी चाहिए।

हालांकि, इस मामले में अभी तक परिवहन विभाग या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed