फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Congress candidate Archana Gautam controversial remarks Modi Yogi like goons I will also become a gundi

मेरठ: कांग्रेस की प्रत्याशी अर्चना गौतम के बिगड़े बोल- मोदी, योगी गुंडों की तरह, मैं भी बनूंगी गुंडी

Sat, 12 Mar 2022 08:23 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ।
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 12 Mar 2022 08:23 AM IST
सार

अर्चना ने कहा कि वह अब भगवान राम को नही मानेंगी। वह सिर्फ बम-बम बोलकर आगे बढ़ेंगी। भगवान राम को मानने के लिए भाजपा आगे है। भगवान राम तो सबके हैं लेकिन भाजपा इन्हें सिर्फ अपना मान रही है।

विज्ञापन
Meerut: Congress candidate Archana Gautam controversial remarks Modi Yogi like goons I will also become a gundi
प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अर्चना गौतम - फोटो : Twitter : @archanagautamm

विस्तार

हस्तिनापुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम ने फेसबुक लाइव पर आकर कई विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के लोग कहते थे कि ये लड़की कैसे दरोगा या अन्य से काम कराएगी। अर्चना ने कहा कि अब वह भी गुंडी बनेंगी, जिससे विधानसभा में रहकर लोगों के काम करा सकें।

विज्ञापन


अर्चना गौतम ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा, ''मुझे विधानसभा के लोग कहते थे कि ये लड़की कैसे दरोगा या अन्य से काम कराएगी। अब मैं भी गुंडी बनूंगी, जिससे विधानसभा में रह रहे लोगों के काम करा सकूं जैसे अन्य सांसद, मोदी , योगी भी गुंडों की तरह काम करते है।'

विज्ञापन

भगवान राम पर भी दिया विवादित बयान

अर्चना ने कहा कि वह अब भगवान राम को नही मानेंगी। वह सिर्फ बम-बम बोलकर आगे बढ़ेंगी। भगवान राम को मानने के लिए भाजपा आगे है। भगवान राम तो सबके हैं लेकिन भाजपा इन्हें सिर्फ अपना मान रही है।

राजनीति की कक्षा में नए अध्यापकों के साथ बढ़ूंगी- अर्चना

अर्चना ने जनता के कई सवालों का फेसबुक पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह अभी राजनीति में नर्सरी कक्षा में हैं। अब धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी। इसके अलावा जिन अध्यापकों को साथ लेकर वह राजनीति में आगे बढ़ीं वह फेल हैं। अब वह नए अध्यापकों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगी। वही, भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी सत्ता की असलियत पांच वर्ष नही दो वर्ष में ही पता चल जाएगी। शपथ लेते ही पेट्रोल, गैस और सरसों के तेल के दाम बढ़ने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed