{"_id":"69f5e244d11e6982c50d7c7f","slug":"meerut-crime-class-8-girl-molested-after-accused-enters-house-family-seeks-justice-from-ssp-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: घर में घुसकर आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: घर में घुसकर आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 02 May 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
एसएसपी ऑफिस पहुंच पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
Trending Videos
घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप
गढ़ रोड क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत पत्र देकर बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी आठवीं कक्षा की छात्रा है। गांव का ही एक युवक काफी समय से उसकी बेटी को परेशान कर रहा है, जिसके चलते छात्रा का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: विक्रांत और राखी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, सामने आईं हत्या की ये तीन वजह
पीड़ित परिवार के अनुसार 27 अप्रैल की शाम छात्रा घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी युवक जबरन घर में घुस आया और किशोरी के साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास भी किया।
शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाया
किशोरी का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े थे। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया था। पीड़ित परिवार ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की थी।
थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से परेशान होकर शनिवार को पीड़ित परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।