{"_id":"69c2a2b2a488177683098faa","slug":"meerut-cut-off-your-hand-and-take-away-11-lakhs-bjp-leader-gave-controversial-statement-know-the-matter-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 'हाथ काटकर लाओ, 11 लाख ले जाओ', भाजपा नेता ने दिया विवादित बयान, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 'हाथ काटकर लाओ, 11 लाख ले जाओ', भाजपा नेता ने दिया विवादित बयान, जानें क्या है पूरा मामला
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 24 Mar 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार
भगवानपुर में दो दिन पहले किसी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। भाजपा नेता हसीन यासीन ने आरोपी का हाथ काटकर लाने वाले को इनाम देने की घोषणा कर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हसीन यासीन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भगवानपुर गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हसीन यासीन का एक विवादित बयान सामने आया है, जिसने क्षेत्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो में हसीन यासीन ने कहा है कि आरोपी चाहे किसी भी जाति या धर्म का हो, जो व्यक्ति उसका हाथ काटकर लाएगा, उसे 11 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
Trending Videos
भाजपा नेता के इस बयान के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हसीन यासीन का पूर्व में बहुजन समाज की राजनीति में सक्रिय रहना और कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहना भी इस मामले को राजनीतिक रंग दे रहा है। वह शहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनने की दौड़ में भी सक्रिय रहे हैं और वर्तमान में भाजपा से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो में ये कहा
वायरल वीडियो में हसीन यासीन ने कहा कि वह बाबा साहेब का गहरा सम्मान करते हैं और प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने आरोपी का हाथ काटकर लाने वाले को 11 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे सरधना समेत पूरे मेरठ की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

प्रशासन की सक्रियता
इस विवादित बयान को प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और मामले की जांच में जुट गया है। प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि बयान किस संदर्भ में दिया गया और इसकी सत्यता कितनी है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकती है।