Meerut: तेंदुए की आहट से देहात में वन विभाग अलर्ट, हाईटेक रेस्क्यू वाहन रहेगा हर समय तैयार
हस्तिनापुर वन क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मिल रही आहट के बीच वन विभाग ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। संवेदनशील इलाकों में कॉम्बिंग अभियान और गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं थर्मल ड्रोन, नाइट विजन और अन्य आधुनिक उपकरणों से लैस रेस्क्यू वाहन हर समय आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ यात्रा के बीच हस्तिनापुर वन क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मिल रही आहट ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय ग्रामीणों के साथ हजारों शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग ने कांवड़ मार्गों पर निगरानी और गश्त तेज कर दी है।
तेंदुए की तलाश में लगातार चल रहा कॉम्बिंग अभियान
वन विभाग की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही हैं। वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नियमित पेट्रोलिंग भी की जा रही है।
शुक्रवार को ग्राम मीरपुर बतावाली में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलने पर हस्तिनापुर रेंज की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान तेंदुए की मौजूदगी के संकेत मिलने पर एहतियात के तौर पर वहां पिंजरा लगाया गया। साथ ही ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई।
यह भी पढ़ें: Meerut: मुख्यमंत्री योगी आठ अगस्त को शिवभक्तों पर करेंगे पुष्प वर्षा, दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
हाईटेक रेस्क्यू वाहन रहेगा हर समय अलर्ट
वन विभाग ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष रेस्क्यू वाहन पूरी तरह तैयार रखा गया है। किसी भी स्थान पर तेंदुए के दिखाई देने या उसकी लोकेशन की पुष्टि होने पर प्रशिक्षित टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाएगी।
आधुनिक उपकरणों से लैस है वाहन
रेस्क्यू वाहन में बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, लाठी-डंडे, नाइट विजन बाइनोक्यलर, आईआर/थर्मल ड्रोन, पिंजरा, जाल, कैचिंग स्टिक, टॉर्च सहित अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं। इनकी मदद से वन्यजीवों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है।
वन विभाग की अपील
वन विभाग ने कांवड़ियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी स्थान पर तेंदुआ या अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे पकड़ने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और कांवड़ यात्रा सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।