पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Forest Team Attacked, Tractor-Trolley Snatched from Official Custody, Forest Guard Injured

Meerut: वन विभाग की टीम पर हमला, सरकारी अभिरक्षा से ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाई, वनरक्षक घायल

Thu, 02 Jul 2026 04:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Jul 2026 04:29 PM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर में अवैध मिट्टी खनन की कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने सरकारी अभिरक्षा से ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ली। हमले में एक वनरक्षक घायल हुआ है। पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Meerut: Forest Team Attacked, Tractor-Trolley Snatched from Official Custody, Forest Guard Injured
वन विभाग की टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने वन विभाग की अभिरक्षा में लिया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली जबरन छुड़ा लिया। हमले में एक वनरक्षक घायल हो गया। वन विभाग की शिकायत पर थाना हस्तिनापुर में नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


अवैध खनन की सूचना पर पहुंची थी टीम
वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर वन दरोगा ऋषभ सिंह, वनरक्षक अंकित यादव और नितिन त्यागी मौके पर पहुंचे। वन विभाग के अनुसार, टीम ने मौके से सचिन पुत्र भोलर निवासी जलालपुर जोरा को ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध खनन करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय लाया जा रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पूजा-पाठ छोड़ इन युवाओं ने पढ़ी नमाज, अपनाए इस्लाम के तौर-तरीके, कई मामलों में एक जैसा पैटर्न-बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में हमला, वनरक्षक पर डंडों से वार
वन विभाग का आरोप है कि रास्ते में अजीत, कृष निवासी जलालपुर जोरा और दो अन्य अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार, वनरक्षक पर डंडों से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। घायल वनरक्षक का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

सरकारी अभिरक्षा से ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने का आरोप
वन विभाग का आरोप है कि हमलावर सरकारी अभिरक्षा से ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर ले गए। इसके अलावा वनकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी गई और घटना के वीडियो व अन्य डिजिटल साक्ष्य मोबाइल फोन से जबरन हटवा दिए गए।

वन अपराध प्रकरण दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ एच-2 वन अपराध प्रकरण दर्ज करने के साथ थाना हस्तिनापुर में सरकारी कार्य में बाधा, हमला, धमकी, सरकारी अभिरक्षा से वाहन छुड़ाने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed