{"_id":"6a46447b3b5da56023010afc","slug":"meerut-forest-team-attacked-tractor-trolley-snatched-from-official-custody-forest-guard-injured-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: वन विभाग की टीम पर हमला, सरकारी अभिरक्षा से ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाई, वनरक्षक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: वन विभाग की टीम पर हमला, सरकारी अभिरक्षा से ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाई, वनरक्षक घायल
Thu, 02 Jul 2026 04:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 02 Jul 2026 04:29 PM IST
सार
मेरठ के हस्तिनापुर में अवैध मिट्टी खनन की कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने सरकारी अभिरक्षा से ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ली। हमले में एक वनरक्षक घायल हुआ है। पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से सटे हस्तिनापुर के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने वन विभाग की अभिरक्षा में लिया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली जबरन छुड़ा लिया। हमले में एक वनरक्षक घायल हो गया। वन विभाग की शिकायत पर थाना हस्तिनापुर में नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
अवैध खनन की सूचना पर पहुंची थी टीम
वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर वन दरोगा ऋषभ सिंह, वनरक्षक अंकित यादव और नितिन त्यागी मौके पर पहुंचे। वन विभाग के अनुसार, टीम ने मौके से सचिन पुत्र भोलर निवासी जलालपुर जोरा को ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध खनन करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय लाया जा रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: पूजा-पाठ छोड़ इन युवाओं ने पढ़ी नमाज, अपनाए इस्लाम के तौर-तरीके, कई मामलों में एक जैसा पैटर्न-बढ़ाई चिंता
विज्ञापन
रास्ते में हमला, वनरक्षक पर डंडों से वार
वन विभाग का आरोप है कि रास्ते में अजीत, कृष निवासी जलालपुर जोरा और दो अन्य अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार, वनरक्षक पर डंडों से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। घायल वनरक्षक का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

सरकारी अभिरक्षा से ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने का आरोप
वन विभाग का आरोप है कि हमलावर सरकारी अभिरक्षा से ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर ले गए। इसके अलावा वनकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी गई और घटना के वीडियो व अन्य डिजिटल साक्ष्य मोबाइल फोन से जबरन हटवा दिए गए।
वन अपराध प्रकरण दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ एच-2 वन अपराध प्रकरण दर्ज करने के साथ थाना हस्तिनापुर में सरकारी कार्य में बाधा, हमला, धमकी, सरकारी अभिरक्षा से वाहन छुड़ाने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।