{"_id":"6a60acf1cb7495de5200f91b","slug":"meerut-former-mla-yogesh-verma-detained-at-home-before-joining-paper-leak-protest-in-delhi-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जंतर-मंतर जाने से पहले पूर्व विधायक योगेश वर्मा नजरबंद, पेपर लीक प्रदर्शन में जाने से पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जंतर-मंतर जाने से पहले पूर्व विधायक योगेश वर्मा नजरबंद, पेपर लीक प्रदर्शन में जाने से पुलिस ने रोका
Wed, 22 Jul 2026 05:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 22 Jul 2026 05:16 PM IST
सार
मेरठ में सपा नेता और पूर्व विधायक योगेश वर्मा को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित पेपर लीक विरोधी प्रदर्शन में जाने से पहले उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। योगेश वर्मा ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन
मेरठ में नजरबंद किए गए योगेश वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मोदीपुरम में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक योगेश वर्मा को बुधवार को दिल्ली जाने से पहले उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित पेपर लीक विरोधी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अपनी टीम के साथ रवाना होने वाले थे। पुलिस की कार्रवाई की जानकारी योगेश वर्मा ने स्वयं सामाजिक माध्यम के जरिये दी।
विज्ञापन
आवास से बाहर निकलने से रोका
योगेश वर्मा ने आरोप लगाया कि वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन के समर्थन में दिल्ली जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पल्लवपुरम फेज-वन स्थित आवास से बाहर नहीं निकलने दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और किसी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
विज्ञापन
बोले- पेपर लीक से प्रभावित युवाओं के साथ सपा
योगेश वर्मा ने कहा कि पेपर लीक से प्रभावित युवाओं की न्याय की लड़ाई में समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के सभी नेता युवाओं के साथ हैं। उन्होंने कहा कि उनका पूरा समर्थन जंतर-मंतर पर न्याय की मांग कर रहे युवाओं के साथ है। उन्होंने कहा कि अवसर मिलने पर वह जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में अपनी आवाज उठाएंगे।