सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: India has overtaken China in population and if not careful then the situation will worsen

UP: 'आबादी में नंबर वन बनने का बेहद अफसोस', नहीं चेते तो बिगड़ेंगे हालात, पढ़िए खास रिपोर्ट

पूजा राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Apr 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार

यूएनएफपीए की ओर से जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक, भारत की जनसंख्या 142.86 करोड़ पहुंच गई है। वहीं, जनसंख्या नियंत्रण को लेकर मुहिम चलाने वाले संगठन के लोग बेहद दुखी हैं। उनका कहना है कि आबादी में नंबर वन बनने का बेहद अफसोस है।

Meerut: India has overtaken China in population and if not careful then the situation will worsen
जनसंख्या - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार

चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। इससे जनसंख्या नियंत्रण को लेकर मुहिम चलाने वाले संगठन के लोग बेहद दुखी हैं। उनका कहना है कि आबादी में नंबर वन बनने का बेहद अफसोस है। अगर हम अब भी नहीं चेते तो देश में हालात बिगड़ जाएंगे। संसाधनों की कमी पहले से ही है, जनसंख्या के लगातार बढ़ने से भुखमरी और बेरोजगारी बढ़ती जाएगी। हालात बदतर हो जाएंगे।

Trending Videos


संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की ओर से जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक, भारत की जनसंख्या 142.86 करोड़ पहुंच गई है। शहर में कई सामाजिक संगठन हैं जो जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं। भारत को दुनिया की पहले नंबर की आबादी बनने पर उन्होंने दुख जताया। कहा कि देश की तरक्की करनी है तो अब भी वक्त है जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना होगा। देश की आधी आबादी जरूरी संसाधनों की कमी से जूझ रही है। जिसका सीधा असर जन-जन पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को 500 पोस्टकार्ड भेजे
पिछले 30 वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग कर रहे तलवार दंपति कहते हैं कि भारत की बढ़ती आबादी से वे नाखुश हैं। बृहस्पतिवार को घंटाघर पर 500 पोस्टकार्ड देश के प्रधानमंत्री को भेजे। दिनेश तलवार बताते हैं कि 300 से अधिक शहरों में उल्टी पदयात्रा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सरकार ने कभी जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने की कोशिश नहीं की।

यह भी पढ़ें: UP: मस्जिद से बोले सपा विधायक अतुल प्रधान, भाजपा को नहीं मिल रहा मेयर प्रत्याशी, चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

चीन से 20 लाख ज्यादा
दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश कहे जाने वाले चीन की तुलना में भारत में अब 20 लाख ज्यादा लोग हैं। भारत की आबादी 142.86 करोड़ पहुंच गई है जबकि चीन की जनसंख्या 142.57 करोड़ है।

बढ़ती जनसंख्या समाज के लिए परेशानी
सेव इंडिया जन फाउंडेशन के संस्थापक राजेश शर्मा का कहना है कि बढ़ती जनसंख्या हमेशा से ही समाज के लिए परेशानी है। 2013 से रथयात्रा के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। भारत को दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बनने पर दुख है। आगे भी अपने उद्देश्य पर डटे रहेंगे।

यह भी पढ़ें: ईद की खुशियां मातम में बदलीं: बिजनौर के दो युवकों की हिमाचल में मौत, मचा कोहराम, बहन का रो-रोकर बुरा हाल

22 राज्यों में धरना प्रदर्शन
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के महानगर अध्यक्ष आशीष सिंह बताते हैं कि पिछले नौ वर्ष से 22 राज्यों में धरना प्रदर्शन कर लोगों को बढ़ती आबादी के प्रति जागरूक कर रहे हैं। एक लाख से अधिक ज्ञापन दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed