सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Man Kills Woman Over Blackmail in Meerut, Arrested by Police

गुलफशा हत्याकांड: बेवफाई और ब्लैकमेलिंग से से छुटकारा पाने के लिए की हत्या, आरोपी ने किए बड़े खुलासे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 May 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में गुलफशा की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर दाव से काटकर हत्या करने की बात कबूल की है।

Meerut: Man Kills Woman Over Blackmail in Meerut, Arrested by Police
आरोपी सोनू व हत्या में प्रयुक्त दाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के मुज्जफर खूंटी गांव में महिला गुलफशा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या धारदार हथियार दाव से की गई थी। इस मामले में आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Trending Videos


ब्लैकमेलिंग से परेशान था आरोपी
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि करीब 36 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस आरोपी सोनू तक पहुंची। पूछताछ में सोनू ने बताया कि गुलफशा और उसका पति मोनू उर्फ मनवीर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू का आरोप है कि उसकी पत्नी मीनाक्षी और मनवीर के बीच संबंध थे, जिसकी अश्लील वीडियो गुलफशा ने बना ली थी। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार पैसे वसूले गए। वह करीब एक लाख रुपये दे चुका था, लेकिन फिर भी उससे पैसे मांगे जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: UP: पीडीए के फार्मूले पर जाति जनगणना बनेगी चुनावी ढाल, बसपा के बिखराव का फायदा उठाने की फिराक में सपा

ट्यूबवेल पर बुलाकर किया हमला
पुलिस के अनुसार आरोपी ने शनिवार सुबह गुलफशा को रुपये देने के बहाने गांव निवासी हरिराम के ट्यूबवेल पर बुलाया। वहीं उसने धारदार दाव से उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान गुलफशा ने बचने के लिए हाथ आगे किए, जिससे उसकी एक उंगली कटकर अलग हो गई।

10 से अधिक वार कर की हत्या
आरोपी ने महिला की गर्दन, सिर और कमर पर 10 से अधिक वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दाव भी बरामद कर लिया है।

मोबाइल नहर में फेंका
पुलिस के अनुसार जिस अश्लील वीडियो को लेकर विवाद शुरू हुआ, वह गुलफशा के मोबाइल में था। हत्या के बाद सोनू ने मोबाइल को नहर में फेंक दिया। पुलिस अब गोताखोरों की मदद से मोबाइल की तलाश कर रही है, ताकि वीडियो को रिकवर कर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed