{"_id":"658eafe09d90755fa50141be","slug":"meerut-manager-arun-prajapati-murder-case-father-and-family-are-in-grief-in-baghpat-2023-12-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनेजर हत्याकांड: बेटे का चेहरा देख फफक पड़े पिता, बोले- छह माह पहले सिर पर सजा था सेहरा, अब मेरा क्या होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनेजर हत्याकांड: बेटे का चेहरा देख फफक पड़े पिता, बोले- छह माह पहले सिर पर सजा था सेहरा, अब मेरा क्या होगा
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 29 Dec 2023 05:25 PM IST
सार
Meerut News : बागपत के ट्योढ़ी गांव निवासी अरुण प्रजापति (30) की मेरठ के सरूरपुर में गोलियां मारकर हत्या कर दी। वहीं, पिता मोर्चरी पहुंचे तो बेटे का शव देखकर बिलख पड़े।
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ अरुण हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को रजबहे की पटरी पर बाइक सवार बदमाशों ने बागपत ट्योढ़ी गांव निवासी अरुण प्रजापति (30) की गोलियां मारकर हत्या कर दी।
ट्योढ़ी गांव निवासी सत्यवीर मोर्चरी पहुंचे तो बेटे अरुण प्रजापति का शव देखकर बिलख पड़े। कहने लगे कि छह महीने पहले सेहरा बंधा था, ये क्या हो गया। अब मेरा क्या होगा।
Trending Videos
2 of 7
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सत्यवीर उर्फ बबलू की गांव में ही परचून व मेडिकल की दुकान है। सत्यवीर के दो बेटे व एक बेटी हैं। बड़ा बेटा अंकुर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। मेरठ से एमबीए करने के बाद अरुण बेंगलुरु की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी मीशो में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह वर्क फ्रॉम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
शव को ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि पिछले साल तय हो जाने के बाद इस साल 22 जून 2023 को अरुण की शादी कुशावली निवासी अर्चना उर्फ डीसू पुत्री योगेंद्र प्रजापति से हुई थी। पूरा परिवार बेहद खुश था।
4 of 7
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
दो महीने पहले चचेरे भाई की हुई थी मौत
दो महीने पहले अरुण के चचेरे भाई अभिषेक (28) पुत्र रमेश चंद की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अभिषेक की मौत का गम अभी परिवार भूल भी नहीं पाया था कि बृहस्पतिवार को अरुण की हत्या हो गई।
विज्ञापन
5 of 7
अरुण के साथ अर्चना।
- फोटो : अमर उजाला
परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अरुण की मां वीरमती, पिता सत्यवीर, चाचा रमेश चंद्र, भाई अंकुर व बहन नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X