सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Mandap booking cancelled, Hindu girl's marriage with Sahil postponed; mother and uncle face to face

Meerut: धमकी के बाद मंडप की बुकिंग कैंसिल, साहिल के साथ हिंदू युवती की शादी टली; मां और चाचा आमने-सामने

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 12 Feb 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

हिंदू संगठन की धमकी के बद मंडप स्वामी ने मजबूरी में बुकिंग कैंसल कर दी। युवती की मां ने कहा कि कोई मंडप का इंतजाम करा दे, तो उसी दिन शादी कर दूंगी। चाचा ने कहा कि धर्मांतरण कराया गया है। वहीं युवती का कहना है कि प्रॉपर्टी के लालच में चाचा ऐसा कर रहा है। 

Meerut: Mandap booking cancelled, Hindu girl's marriage with Sahil postponed; mother and uncle face to face
टल गई युवती की शादी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हिंदू सुरक्षा संगठन की धमकी के बाद मंडप की बुकिंग कैंसिल होने के साथ ही समुदाय विशेष के मंगेतर साहिल के साथ हिंदू युवती की 13 फरवरी को होने वाली शादी टल गई है। युवती और उसकी मां ने शादी टालने के निर्णय की जानकारी दी। इसे हिंदू संगठन की जीत के रूप में देखा जा रहा है। उधर, युवती की मां का कहना है कि अगर कोई हाथोहाथ मंडप दिलवा दे तो वह इसी तिथि पर बेटी की शादी कर सकती हैं, लेकिन परिस्थितियों ने लाचार कर दिया है। ऐसे में शादी कब होगी, यह कहना मुश्किल है।
Trending Videos

 

मवाना रोड स्थित पैराडाइज विवाह मंडप में हिंदू युवती की मुस्लिम युवक के साथ 13 फरवरी को शादी की तैयारी पर बुधवार को पानी फिर गया। मंडप स्वामी ने युवती की मां लता गौतम को फोन कर बताया कि उसे हिंदू संगठन की ओर से धमकी मिल रही है। ऐसे में बुकिंग कैंसिल करनी पड़ रही है। मंडप की बुकिंग रद्द होने के बाद युवती और उसकी मां ने शादी टाल दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि शादी पर उठे तूफान के बीच युवती की मां लता अपनी बेटी के साथ चट्टान की तरह खड़ी हैं। देर शाम अमर उजाला को लता ने बताया कि मंडप वाले ने फोन पर बताया कि धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में बुकिंग कैंसिल कर रहा हूं। इससे शुक्रवार को होने वाले शादी समारोह को स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा है। बुकिंग कैंसिल होने से बरातियों का स्वागत और शादी की रस्म पूरी करा पाना संभव नहीं है। ऐसे में शादी टालनी पड़ रही है। 
 

शादी कब होगी, इस सवाल पर मां लता ने कहा कि हाथों हाथ कोई अगर मुझे मंडप दिलवा दे तो मैं इसी तिथि पर शादी कर दूं। परिस्थितियों को देखते हुए मैं कोई निर्णय नहीं ले पा रही हूं। फिलहाल शादी कैंसिल करनी पड़ रही है।
 

युवती के चाचा को मिली धमकी, एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई
समुदाय विशेष के युवक से भतीजी की शादी का विरोध करने वाले चाचा ने बुधवार को मोबाइल पर धमकी मिलने पर एसएसपी अविनाश पांडेय से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई। एसएसपी को उन्होंने बताया कि धर्मांतरण की प्राथमिकी वापस लेने की उन्हें मोबाइल पर धमकी मिल रही है। चाचा ने गंगानगर थाने में समुदाय विशेष के युवक साहिल के खिलाफ भतीजी का धर्मांतरण कराने संबंधी प्राथमिकी दर्ज कराई है।
 

युवती के चाचा दोपहर के वक्त अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मुस्लिम युवक की पुलिस तलाश कर रही है। दूसरी ओर गंगानगर थाने में पुलिस ने युवती को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया। युवती ने पुलिस के समक्ष दिए बयान में कहा कि उसका धर्मांतरण नहीं कराया गया है। दोनों के परिवारों की सहमति से शादी का रिश्ता तय हुआ है।
 

उधर,एसएसपी कार्यालय पहुंचे युवती के चाचा ने बताया कि मंगलवार सुबह 7.40 बजे मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर अच्छा नहीं किया। शादी मत रोकवाना वरना अंजाम बुरा होगा। चाचा ने सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने इस मामले पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
 

युवती का आरोप, चाचा संपत्ति के लोभ में शादी नहीं होने देना चाहते
युवती ने कहा कि वह मुस्लिम मंगेतर के साथ शादी के लिए राजी है। चाचा प्रापर्टी के लालच में शादी नहीं होने देना चाहते हैं। युवती ने एडीएम सिटी कार्यालय में भी शादी के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed