सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Municipal Corporation Executive Committee Vice Chairman: BJP Councillor Anil Verma Elected Unopposed

Meerut: नगर निगम में बड़ा फैसला, भाजपा पार्षद अनिल वर्मा कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Mar 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा पार्षद अनिल वर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में सम्पन्न हुई।

Meerut Municipal Corporation Executive Committee Vice Chairman: BJP Councillor Anil Verma Elected Unopposed
कार्यकारिणी अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ नगर निगम की कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा पार्षद अनिल वर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। चुनाव प्रक्रिया चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में संपन्न हुई, जहां उनके सामने कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा।

Trending Videos


वार्ड-62 के पार्षद हैं अनिल वर्मा
वार्ड-62 के पार्षद अनिल वर्मा पहले से ही नगर निगम की कार्यकारिणी के सदस्य थे। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में उनके सामने भाजपा के बागी पार्षद संजय सैनी संभावित उम्मीदवार माने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने नामांकन पत्र तक दाखिल नहीं किया। इसके बाद अनिल वर्मा को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut Municipal Corporation Executive Committee Vice Chairman: BJP Councillor Anil Verma Elected Unopposed
कार्यकारिणी अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
अटल सभागार में सम्पन्न हुई चुनाव प्रक्रिया
यह चुनाव प्रक्रिया चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में सम्पन्न हुई। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद भाजपा नेताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अनिल वर्मा के निर्विरोध उपाध्यक्ष बनने पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

रणनीति बनाकर कराया निर्विरोध चुनाव
सूत्रों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया से पहले भाजपा नेताओं की एक बैठक हुई थी, जिसमें रणनीति बनाकर पहले अनिल वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया और फिर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित कराने की तैयारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed