फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Police Stop SP Parivartan Cycle Yatra, Permission Row Sparks Political Attack

Meerut: सपा की परिवर्तन साइकिल यात्रा पुलिस ने रोकी, प्रदीप कसाना ने सरकार पर लगाए दमन के आरोप

Wed, 15 Jul 2026 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Jul 2026 12:28 PM IST
सार

मेरठ में समाजवादी पार्टी की परिवर्तन साइकिल यात्रा को पुलिस ने अनुमति नहीं होने और धारा 44 लागू होने का हवाला देकर रोक दिया। सपा नेता प्रदीप कसाना ने इसे प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति बताते हुए प्रशासन पर जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Meerut: Police Stop SP Parivartan Cycle Yatra, Permission Row Sparks Political Attack
पुलिस ने रोकी साईकिल यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में समाजवादी पार्टी की प्रस्तावित परिवर्तन साइकिल यात्रा को मंगलवार को शुरू होने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। प्रशासन का कहना है कि यात्रा के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। वहीं समाजवादी पार्टी ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


यात्रा शुरू होने से पहले पहुंची पुलिस
समाजवादी पार्टी की परिवर्तन साइकिल यात्रा परतापुर सहित पांच गांवों से निकलनी थी। यात्रा शुरू होने से पहले ही पुलिस समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप कसाना के आवास पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि यात्रा के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। साथ ही क्षेत्र में धारा 44 लागू होने के कारण बिना अनुमति इस तरह का आयोजन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कातिल ननद का कबूलनामा, चाकू से की थी भाभी की हत्या, शक बना कत्ल की वजह, पुलिस पूछताछ में उगला सच

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कसाना बोले- सरकार दबा रही जनता की आवाज
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप कसाना ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि यह प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है और पार्टी जनता के हितों की आवाज बुलंद करने के लिए परिवर्तन साइकिल यात्रा निकाल रही थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनमानस के मुद्दों को उठाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: UP: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती से टूटी आस, 89 दिन से धरने पर बैठी महिलाओं के छलके आंसू, शासन प्रशासन पर जमकर बरसीं

अनुमति को लेकर आमने-सामने प्रशासन और सपा
पुलिस प्रशासन का कहना है कि धारा 44 लागू होने के कारण यात्रा निकालने के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक थी। वहीं समाजवादी पार्टी का आरोप है कि प्रशासन राजनीतिक दबाव में विपक्ष के कार्यक्रमों को रोकने का काम कर रहा है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed