सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Politics Heats Up Over Central Market Row; Atul Pradhan Urges MP to Intervene

Meerut: सेंट्रल मार्केट पर सियासत तेज, अतुल प्रधान बोले-सांसद गोविल को बुलाओ, असली फिल्म तो यहां चल रही है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Apr 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट विवाद पर सरधना विधायक अतुल प्रधान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सांसद अरुण गोविल से हस्तक्षेप की अपील करते हुए कहा कि व्यापारियों की पीड़ा सुनने की जरूरत है।

Meerut: Politics Heats Up Over Central Market Row; Atul Pradhan Urges MP to Intervene
सपा विधायक अतुल प्रधान व्यापारियों के बीच पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने व्यापारियों के समर्थन में बयान देते हुए सांसद को हस्तक्षेप करने की सलाह दी है।

Trending Videos


फ्लाइट लेकर मेरठ आएं सांसद अरुण गोविल: अतुल प्रधान
अतुल प्रधान ने कहा कि सांसद अरुण गोविल को आगे आकर व्यापारियों की समस्या सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि सांसद को बुलाया जाए, अगर वह मुंबई में भी हों तो विमान पकड़कर मेरठ आएं। उन पर भगवान श्रीराम का तमगा है, इसलिए उनकी बात को लोग ज्यादा सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि वह खुद को एक साधारण व्यक्ति बताते हुए व्यापारियों की आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सांसद की जिम्मेदारी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि उनके नेता अखिलेश यादव ने भी विधानसभा में कहा था कि सांसद अरुण गोविल को सदन में आगे बैठाया जाए।
 
यह भी पढ़ें: मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण: व्यापारियों का आरपार की लड़ाई का एलान, रात भर चलीं बैठकें, सुबह हटाए बोर्ड

व्यापारियों से की एकजुट रहने की अपील
अतुल प्रधान ने व्यापारियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि आपस में बंटने के बजाय एकजुट रहकर अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि जो सरकार गलत थी उसे जनता ने हटा दिया, लेकिन अब अपनी बात रखने पर भी भाजपा का विरोध माना जाता है।

उत्तेजित लहजे में उन्होंने कहा कि अगर विरोध होता है तो होने दें, चाहे किसी भी दल की सरकार क्यों न हो। उन्होंने कहा कि फिल्मों का प्रचार हो रहा है, जबकि असली फिल्म तो सेंट्रल मार्केट में चल रही है, जहां व्यापारी अपनी रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे हैं।
 

भाजपा पर साधा निशाना
विधायक ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया है कि उनकी सरकार आने पर नियमों में बदलाव कर व्यापारियों को राहत दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सदन में यह बात भी रखी कि यहां के व्यापारी भाजपा के समर्थक रहे हैं, ऐसे में सरकार को उन्हें राहत देनी चाहिए।

अतुल प्रधान ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को घमंड चढ़ गया है और भगवान से प्रार्थना है कि उन्हें सद्बुद्धि मिले। उन्होंने कहा कि मेरठ में भाजपा का पश्चिम क्षेत्र का बड़ा कार्यालय है और यहां प्रधानमंत्री की रैली भी होती है, ऐसे में सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की आवाज भी सुनी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed