सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Weather Update: Drizzle Brings Relief From Heat, Temperature Drops as Weather Turns Pleasant

West UP Weather: सुबह से बदला मौसम, रिमझिम फुहारों ने गर्मी से दी राहत, तापमान में गिरावट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Apr 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

मंगलवार सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली। हल्की रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट संभव है।

Weather Update: Drizzle Brings Relief From Heat, Temperature Drops as Weather Turns Pleasant
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार सुबह से मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच हुई हल्की रिमझिम फुहारों ने लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी। पिछले कुछ दिनों से बढ़ती तपिश से परेशान लोग सुबह के सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए।

Trending Videos


मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी के अधिकतर जिलों में सुबह के समय चली ठंडी हवाओं और हल्की बूंदाबांदी ने वातावरण को काफी हद तक ठंडा कर दिया। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम काफी सुहावना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की तैयारी, दमकल गाड़ियां व भारी पुलिस फोर्स तैनात, व्यापारियों में रोष

मेरठ के कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नमी बढ़ने और बादलों की सक्रियता के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर भी कम हो जाएगा और लोगों को ठंडक का एहसास होगा।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि आसमान में बादल छाए रहेंगे। 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी से राहत बनी रहेगी।

मौसम में आए इस बदलाव का असर जनजीवन पर भी साफ दिखाई दिया। सुबह के समय लोग घरों से बाहर निकलकर सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए, वहीं कई लोगों ने इसे गर्मी से राहत देने वाला मौसम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed