फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Protest Escalates Over BA Student Murder, Police Resort to Lathi Charge

Meerut: 'लाठी चला दो, फिर भी नहीं हटेंगे', कलेक्ट्रेट पर अड़े प्रदर्शनकारी, पुलिस से तीखी नोकझोंक, लाठीचार्ज

Wed, 08 Jul 2026 04:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Jul 2026 04:45 PM IST
सार

मेरठ में बीए छात्रा हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हुई। सड़क खाली नहीं करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मामले में न्याय की मांग जारी है।

विज्ञापन
Meerut: Protest Escalates Over BA Student Murder, Police Resort to Lathi Charge
मेरठ में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छात्रा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में बीए की छात्रा की हत्या के मामले में बुधवार को न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजनों और दलित समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सड़क पर धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क खाली कराने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

Meerut: Protest Escalates Over BA Student Murder, Police Resort to Lathi Charge
मेरठ में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छात्रा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

सड़क पर डटे रहे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से सड़क खाली कर चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना देने का अनुरोध किया। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने यह कहते हुए सड़क छोड़ने से इनकार कर दिया कि वे किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा, लाठी चला दो, फिर भी नहीं हटेंगे। इसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Protest Escalates Over BA Student Murder, Police Resort to Lathi Charge
मेरठ में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छात्रा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

पुलिस से तीखी नोकझोंक, फिर लाठीचार्ज
सड़क जाम के कारण यातायात प्रभावित होने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हुई। पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारी नहीं माने, जिसके बाद उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज किया गया।

विज्ञापन

Meerut: Protest Escalates Over BA Student Murder, Police Resort to Lathi Charge
मेरठ में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छात्रा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग
पीड़ित परिवार और समाज के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई और शीघ्र न्याय की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक देहात ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाया।

Meerut: Protest Escalates Over BA Student Murder, Police Resort to Lathi Charge
मेरठ में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छात्रा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

लाठीचार्ज के बाद बढ़ा विवाद, मीडिया को रोकने का आरोप
लाठीचार्ज के दौरान मौके पर मौजूद कुछ पत्रकारों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मीडिया को भी घटनास्थल की कवरेज करने से रोकने की कोशिश की। इस बीच मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

Meerut: Protest Escalates Over BA Student Murder, Police Resort to Lathi Charge
मेरठ में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छात्रा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

अधिवक्ता से अभद्रता, पुलिस वाहन में हंगामा
प्रत्यक्षदर्शियों और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एक अधिवक्ता के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आरोप है कि इस दौरान अधिवक्ता के साथ अभद्रता भी हुई।

हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया गया है कि पुलिस की गाड़ी में ले जाए गए एक अधिवक्ता ने  वाहन के भीतर फंदा लगाने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया।

वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क जाम करने और माहौल खराब करने वालों की वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed