सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Road Peels Off Within Hours, Construction Halt Sparks Political Face-Off in Meerut

Meerut: रात में बनती, दिन में उखड़ जाती सड़क, निर्माण रुकवाने पर बवाल, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Jun 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में 55 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य रुकवाया, जबकि बाद में भाजपा पार्षद ने पहुंचकर दोबारा काम शुरू कराया।

 

Meerut: Road Peels Off Within Hours, Construction Halt Sparks Political Face-Off in Meerut
सड़क निर्माण में लगा रहे घटिया सामग्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी स्थित शास्त्री की कोठी से भूमिया पुल तक नगर निगम द्वारा बनाई जा रही सड़क में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि सड़क निर्माण का कार्य रात के अंधेरे में किया जाता है जो अगले ही दिन उधड़ जाता है। 



इसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने हंगामा कर निर्माण कार्य रुकवाया दिया। वहीं आधा घंटे बाद भाजपा पार्षद अरुण मचल कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और नारेबाजी कर फिर से निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। दोनों पक्षों में एक-दूसरे के प्रति नाराजगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deoband: जैश और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था मोहतशिम, व्हाट्सएप पर आतंकियों को देता था OTP

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थिति इतनी खराब है कि सड़क के बनते-बनते ही नगर निगम को अब तक दो से तीन बार पैचवर्क कराना पड़ चुका है। लोगों का आरोप है कि घटिया निर्माण सामग्री, खराब गुणवत्ता से नाराज स्थानीय लोगों ने जब इस पर सवाल उठाए तो ठेकेदार ने खुद को एक रसूखदार मंत्री का परिचित बताकर उन पर धौंस जमाना शुरू कर दिया। 

बताया गया कि नगर निगम ने इस सड़क के निर्माण का ठेका 55 लाख रुपये की लागत से एक निजी कंपनी को दिया है। पिछले करीब एक महीने से ठेकेदार द्वारा यहां निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लोगों के अनुसार मानक विहीन और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने के कारण जब भी वह विरोध दर्ज कराते हैं ठेकेदार काम रुकवा देता है। यह सिलसिला पिछले 15 दिनों से लगातार जारी है। 
 

सड़क निर्माण पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने 
शुक्रवार को क्षेत्रीय पार्षद सारिका शर्मा के पति और कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने निगम व ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। रंजन शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता की जायज शिकायतों को सुनने के बजाय ठेकेदार सत्ता पक्ष के मंत्री का नाम लेकर लोगों को डराने का प्रयास कर रहा है। कांग्रेस नेता ने इस संबंध में तुरंत नगर आयुक्त से शिकायत दर्ज कराई। 

निर्माण कार्य रुकने की जानकारी लगने पर वार्ड-3 के पार्षद अरुण मचल अपने कार्यकर्ताओं के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे और दोबारा काम शुरू करा दिया। पार्षद का कहना है कि ब्रह्मपुरी में निर्माण कार्य हो चुका है, अब उनके वार्ड में सड़क निर्माण रुकवा दिया गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। घटिया सड़क बन रही थी तो कांग्रेस नेता को अपने वार्ड में निर्माण कार्य रुकवाना चाहिए था। 

विकास कार्यों और सड़क की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बिलकुल नहीं किया जाएगा। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सड़क निर्माण की मिल रही शिकायतों का संज्ञान ले लिया गया है। इस मामले की गहनता से जांच कराने के लिए निर्माण विभाग के अवर अभियंता (जेई) को मौके पर भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक और सख्त कदम उठाए जाएंगे। - साैरभ गंगवार, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed