Meerut: मवाना में सपा नेताओं ने कश्यप समाज संग सौंपा ज्ञापन, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
मवाना में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कश्यप समाज के साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सोनू कश्यप हत्याकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, एक करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांग की।
विस्तार
मेरठ मवाना में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि ने कश्यप समाज के लोगों के साथ उपजिलाधिकारी संतोष कुमार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सोनू कश्यप हत्याकांड का उल्लेख करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई।
टेंपो चालक और साथियों पर हत्या का आरोप
ज्ञापन में बताया गया कि रोहित कश्यप उर्फ सोनू कश्यप निवासी आबकारी मोहल्ला, मुजफ्फरनगर टेंपो से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में टेंपो चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को जलाने का आरोप लगाया गया।
गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी
कश्यप समाज और पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार मांग के बावजूद अब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। इससे समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
एक करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांग
समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।