{"_id":"6a2a72bf0af1c145ed088db9","slug":"meerut-sp-slams-bjp-over-alleged-remarks-on-aditi-yadav-demands-strict-action-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: अदिति यादव पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, भाजपा पर साधा निशाना, सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अदिति यादव पर टिप्पणी से गरमाई सियासत, भाजपा पर साधा निशाना, सख्त कार्रवाई की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:03 PM IST
सार
अदिति यादव को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर समाजवादी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। सपा की प्रदेश सचिव शशि पिंटू राणा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शशि पिंटू राणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव शशि पिंटू राणा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव को लेकर की जा रही कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए महिलाओं और बेटियों के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन
राजनीति में मर्यादा और मूल्यों की जरूरत
जारी बयान में शशि पिंटू राणा ने कहा कि राजनीति में मर्यादा, शालीनता और मूल्यों का होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं के इशारे पर कुछ लोग अदिति यादव के संबंध में अनर्गल और आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां महिलाओं और बेटियों के प्रति कुछ लोगों की सोच को उजागर करती हैं।
विज्ञापन
बेटियां पूरे समाज का सम्मान हैं
सपा नेता ने कहा कि बेटी केवल किसी एक परिवार की नहीं होती, बल्कि पूरे समाज और देश का सम्मान होती है। उन्होंने कहा कि "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" का नारा देने वालों को बेटियों के सम्मान और गरिमा का महत्व भी समझना चाहिए। किसी भी महिला या बेटी के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करना पूरी तरह निंदनीय है।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
शशि पिंटू राणा ने मांग की कि महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से समाज में सम्मानजनक वातावरण बना रहेगा और भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की टिप्पणी करने का साहस नहीं कर सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं और बेटियों के सम्मान से जुड़े मामलों पर हमेशा गंभीर रही है और ऐसे किसी भी मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी।