सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: STF arrests Rs fifti thousand reward cattle smuggler Ejaz

Meerut: एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी गोतस्कर एजाज को किया गिरफ्तार, चंदौली से दबोचा

अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Mar 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut: एसटीएफ मेरठ ने 50 हजार के इनामी गोतस्कर एजाज को चंदौली से गिरफ्तार किया। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार था।

Meerut: STF arrests Rs fifti thousand reward cattle smuggler Ejaz
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के रहने वाले 50 हजार रुपये के इनामी गोतस्कर एजाज को एसटीएफ मेरठ ने चंदौली से गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।

Trending Videos


घेराबंदी कर की गिरफ्तारी
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी चंदौली के मझवार रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी को बिना किसी बड़े प्रतिरोध के पकड़ लिया गया और उससे पूछताछ शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:Encounter: सहारनपुर में एक लाख का इनामी शहजाद मुठभेड़ में ढेर, कई मामलों में था वांछित, दो पुलिसकर्मी भी घायल

गोतस्करी नेटवर्क से जुड़ा था आरोपी
पूछताछ में एजाज ने बताया कि वह पहले पशु बाजारों में खरीद-फरोख्त और ढुलाई का काम करता था। वर्ष 2022 में उसकी मुलाकात कुछ लोगों से हुई, जिन्होंने उसे अधिक कमाई का लालच देकर अवैध गतिविधियों में शामिल कर लिया। इसके बाद वह विभिन्न जिलों में सक्रिय गिरोह के साथ मिलकर गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने लगा और इसके बदले उसे प्रति चक्कर करीब पांच हजार रुपये मिलते थे।
 

गैंगस्टर एक्ट में था वांछित
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार एजाज पहले भी गौ-तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। वर्ष 2023 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जिसके बाद वह फरार हो गया था।इसी के चलते उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी से तस्करी नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed