{"_id":"69072ffecee2d6cd0f055676","slug":"meerut-the-woman-who-accused-deepak-giri-again-came-in-front-of-the-media-said-poonam-pandit-threatened-2025-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: दीपक गिरी पर आरोप लगाने वाली महिला फिर आई मीडिया के सामने, बोली- पूनम पंडित ने समझौते के लिए धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दीपक गिरी पर आरोप लगाने वाली महिला फिर आई मीडिया के सामने, बोली- पूनम पंडित ने समझौते के लिए धमकाया
Sun, 02 Nov 2025 03:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 02 Nov 2025 03:50 PM IST
सार
सपा नेता दीपक गिरी और कांग्रेस नेता पूनम पंडित ने सगाई थी, जिसके बाद एक महिला ने सामने आकर दीपक पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही मुकदमा दर्ज करा दिया, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मीडिया से बात करती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा नेता दीपक गिरी और कांग्रेस नेता पूनम पंडित की सगाई के बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराने वाली महिला रविवार को फिर से मीडिया के सामने आ गई। एक बार फिर पूनम पंडित पर दिल्ली के होटल में बुलाकर धमकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में महिला ने प्रेसवार्ता की। फिर दोहराया कि दीपक ने उससे दोस्ती की। फिर एक दिन कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे कई साल तक धोखा देकर शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। अश्लील चैट सहित आपत्तिजनक फोटो भेजकर ब्लैकमेल भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने वकील के साथ पहुंची महिला ने कहा कि मेरे पति ने किसी प्रकार का समझौतनामा लिखकर नहीं दिया है। दीपक द्वारा लगाए आरोप गलत हैं। महिला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित ने उसे दिल्ली के एक होटल में बुलाकर जबरन समझौता कराया। इसकी वीडियो वह जल्द ही जारी करेगी।
महिला का आरोप है कि दीपक गिरी ने लाखों रुपये हड़प लिए। उन्होंने इस से संबंधित बताकर ट्रांजेक्शन डिटेल भी मीडिया के सामने रखी। कहा कि दीपक गिरी के खिलाफ उसके पास पर्याप्त साक्ष्य हैं, जिन्हें वह न्यायालय में पेश करेगी।
ये है मामला
मवाना निवासी सपा नेता दीपक गिरी और बुलंदशहर की रहने वाली कांग्रेस नेता पूनम पंडित की सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। ये फोटो देखकर महिला दीपक के मवाना स्थित घर पर पहुंची और हंगामा किया। तमाम आरोप लगाते हुए दीपक, पूनम, दीपक के पिता व भाइयों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इसके बाद पूनम पंडित ने भी सामने आकर महिला के आरोपों को गलत बताया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि महिला ने एक बार फिर से प्रेसवार्ता कर दी।
मवाना निवासी सपा नेता दीपक गिरी और बुलंदशहर की रहने वाली कांग्रेस नेता पूनम पंडित की सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। ये फोटो देखकर महिला दीपक के मवाना स्थित घर पर पहुंची और हंगामा किया। तमाम आरोप लगाते हुए दीपक, पूनम, दीपक के पिता व भाइयों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इसके बाद पूनम पंडित ने भी सामने आकर महिला के आरोपों को गलत बताया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि महिला ने एक बार फिर से प्रेसवार्ता कर दी।