फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two 220 kV line towers swept away by the strong current of the Ganga

Meerut: गंगा की तेज धारा में बहे 220 केवी लाइन के दो टावर, मेरठ-नहटौर ट्रांसमिशन लाइन बाधित; करोड़ों का नुकसान

Thu, 30 Jul 2026 07:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 30 Jul 2026 07:04 PM IST
सार

मेरठ के शेरपुर नई बस्ती के निकट हाईटेंशन लाइन के दो टावर बह गए। एहतियात के तौर पर दौराला के मटौर ग्रिड से बिजनौर के नहटौर तक जाने वाली ट्रांसमिशन लाइन को बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Meerut: Two 220 kV line towers swept away by the strong current of the Ganga
टावर पहले झुका और फिर बह गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज कटान ने बृहस्पतिवार को पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया। शेरपुर नई बस्ती के समीप गंगा की धारा में 220 केवी हाईटेंशन लाइन के दो टावर बह गए, जबकि दोनों ओर खड़े एक-एक टावर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद एहतियात के तौर पर दौराला के मटौर ग्रिड से बिजनौर के नहटौर तक जाने वाली ट्रांसमिशन लाइन को तत्काल बंद कर दिया गया। इससे करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

 

मेरठ के दौराला क्षेत्र स्थित मटौर पावर ग्रिड से बिजनौर के नहटौर स्थित 220 केवी उपकेंद्र तक हाईटेंशन लाइन जाती है। यह लाइन हस्तिनापुर क्षेत्र के कई गांवों से होकर शेरपुर नई बस्ती के पास गंगा नदी को पार करती है। नदी के बीच इस लाइन के कई टावर स्थापित हैं। पिछले दो वर्षों से गंगा के लगातार कटान के कारण एक टावर नदी की मुख्य धारा के बीच आ गया था। 
बृहस्पतिवार सुबह जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के चलते पहले एक टावर नदी में समा गया। इसके कुछ ही देर बाद दूसरा टावर भी धारा में बह गया। आसपास के दो अन्य टावर भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे ट्रांसमिशन लाइन पूरी तरह प्रभावित हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पावर ट्रांसमिशन निगम के अधिकारियों ने लाइन को बंद कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। तकनीकी टीम ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन शुरू कर दिया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार टावरों के बहने और क्षतिग्रस्त होने से विभाग को करोड़ों रुपये की क्षति हुई है।
 
विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्था से जारी रहेगी बिजली आपूर्ति
नहटौर ट्रांसमिशन के अवर अभियंता रोहित तोमर ने बताया कि मटौर स्थित 765 केवीए (ग्रिड) स्टेशन से नहटौर 220 केवी स्टेशन को जाने वाली लाइन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि नहटौर, हल्दौर और बसावतपुर सहित नौ बिजलीघरों को आपूर्ति आपूर्ति की जा रही थी, जिसकी आपूर्ति प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। अमरोहा और बिजनौर के अन्य ट्रांसमिशन स्टेशनों से वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति सुचारू रखी गई है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त टावरों की मरम्मत और लाइन को दोबारा चालू कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

ये भी देखें...
कांवड़ यात्रा: एआई कैमरों से होगी कांवड़ियों की गिनती, चार पहिया वाहनों के लिए भी रूट डायवर्जन प्लान लागू
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed