{"_id":"6a6b195333f9ac5cec0230cd","slug":"kanwar-yatra-2026-meerut-range-deploys-3-000-ip-cameras-100-drones-for-high-tech-security-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra 2026: मेरठ रेंज में हाईटेक सुरक्षा, 3000 आईपी कैमरे, 100 ड्रोन और हजारों CCTV से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra 2026: मेरठ रेंज में हाईटेक सुरक्षा, 3000 आईपी कैमरे, 100 ड्रोन और हजारों CCTV से होगी निगरानी
Thu, 30 Jul 2026 02:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:59 PM IST
सार
Meerut News: Kanwar Yatra 2026 को लेकर मेरठ रेंज पुलिस ने हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। यात्रा मार्गों पर 3000 IP Cameras, हजारों CCTV, 100 Drones और 19 Watch Towers से 24x7 निगरानी होगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
डीआईजी कलानिधि नैथानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ रेंज पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। यात्रा मार्गों और प्रमुख शिवालयों की निगरानी अत्याधुनिक तकनीक के जरिए की जाएगी। इसके लिए 3000 आईपी कैमरे, हजारों सीसीटीवी कैमरे, 100 ड्रोन, 19 वॉच टावर और 30 वॉचिंग वॉल्स तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और सभी गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: भारी वाहन हुए डायवर्ट, दो अगस्त से बसों का बदलेगा रूट, इन मार्गों से चलेंगी बसें; चार से वन-वे व्यवस्था
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो, अफवाह या माहौल बिगाड़ने वाली किसी भी पोस्ट को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मेरठ रेंज पुलिस का कहना है कि हाईटेक निगरानी व्यवस्था का उद्देश्य कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, यातायात को सुचारु बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोकना है। यात्रा के दौरान सभी संबंधित जिलों की पुलिस और प्रशासनिक टीमें आपसी समन्वय के साथ लगातार निगरानी करती रहेंगी।