Meerut: दो गौकशों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली, तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पुलिस और बाइक सवार दो संदिग्धों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, चार खंभा के पास चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मदीना कॉलोनी की ओर भागने लगे। पुलिस की घेराबंदी के दौरान भी उन्होंने दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट: मकान-व्यापार बचाने का आंदोलन तेज, आवास विकास कार्यालय पर हंगामा, सरकार के भरोसे का इंतजार
चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि बुधवार देर रात लिसाड़ी गेट पुलिस गौकशी की घटनाओं और वांछित आरोपियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। चार खंभा के पास बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और बाइक से मदीना कॉलोनी की ओर भागने लगे।
घेराबंदी के बाद फिर शुरू कर दी फायरिंग
पुलिस ने दोनों का पीछा करते हुए घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, घिरने के बाद आरोपियों ने पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख दोबारा फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के बाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
याद इलाही और याकूब घायल गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, घायल आरोपियों की पहचान लोहियानगर के एल अहमद नगर निवासी याद इलाही और लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा निवासी याकूब के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
गौकशी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चल रही थी चेकिंग
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में गौकशी की घटनाओं पर रोक लगाने और वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार गश्त और चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दोनों संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनसे जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।