फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two Oversized DJ Vehicles and Giant Kanwars Stopped Over Height and Width Norm Violations

Meerut: मानक से अधिक ऊंचाई-चौड़ाई पर रुके दो डीजे और विशाल कांवड़, पुलिस से हुई नोकझोंक

Fri, 07 Aug 2026 09:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 07 Aug 2026 09:13 PM IST
सार

मेरठ के मोदीपुरम में मानक से अधिक ऊंचाई और चौड़ाई वाले दो डीजे और विशाल कांवड़ को पुलिस ने रोककर नापजोख कराई, मानकों के अनुरूप करने के बाद ही आगे भेजा।

विज्ञापन
Meerut: Two Oversized DJ Vehicles and Giant Kanwars Stopped Over Height and Width Norm Violations
मेरठ में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-दून हाईवे स्थित मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास शुक्रवार को पुलिस ने सुरक्षा मानकों से अधिक ऊंचाई और चौड़ाई वाले दो बड़े डीजे और एक विशाल कांवड़ को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान कांवड़ियों और पुलिस के बीच करीब एक घंटे तक नोकझोंक होती रही। बाद में डीजे के अतिरिक्त हिस्से हटाने के बाद उन्हें आगे जाने की अनुमति दी गई।

विज्ञापन


जांच में मानक से अधिक मिली ऊंचाई और चौड़ाई
मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास बनाए गए पुलिस कैंप पर शुक्रवार को वाहनों और कांवड़ों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान बुलंदशहर जा रहे दो बड़े डीजे और विशाल कांवड़ को रोककर उनकी ऊंचाई और चौड़ाई की नाप कराई गई। जांच में डीजे और कांवड़ की ऊंचाई 12 फीट से अधिक तथा चौड़ाई 10 फीट से ज्यादा पाई गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मुख्यमंत्री योगी आठ अगस्त को शिवभक्तों पर करेंगे पुष्प वर्षा, दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने समझाई सुरक्षा गाइडलाइन
मौके पर तैनात दिवसाधिकारी दरोगा मुन्नेश कुमार सिंह ने कांवड़ियों को शासन की ओर से जारी सुरक्षा गाइडलाइन और निर्धारित मानकों की जानकारी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि तय सीमा से अधिक ऊंचाई और चौड़ाई वाले डीजे और कांवड़ को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

अतिरिक्त सामान हटाने के बाद मिली अनुमति
पुलिस की कार्रवाई के बाद कांवड़ियों ने डीजे पर 12 फीट से ऊपर रखे बॉक्स और अन्य अतिरिक्त सामान उतरवा दिया। दोबारा नापजोख में डीजे और कांवड़ को 12 फीट ऊंचाई तथा 10 फीट चौड़ाई के निर्धारित मानक के अनुरूप पाया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों डीजे और विशाल कांवड़ को बुलंदशहर के लिए रवाना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed