Meerut: रोहटा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर
मेरठ के रोहटा क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में हापुड़ के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के रोहटा क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर रविवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
ओवरटेक के दौरान हुआ भीषण हादसा
पुलिस के अनुसार थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़ निवासी हिमांशु पुत्र श्रीराम, दानिश पुत्र पन्ने और फरमान पुत्र सहाबुद्दीन एक ही बाइक पर सवार होकर पूठ से भोला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पूठ गंग नहर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दानिश और फरमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: Bijnor: हरिद्वार में रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर, बढ़ापुर निवासी मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत
राहगीरों ने पहुंचाई अस्पताल, घायल को किया रेफर
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने आपात सहायता सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहटा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दानिश और फरमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि हिमांशु की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतकों और घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।