{"_id":"695f4e63cd8f37c9b5016136","slug":"meerut-woman-brutally-attacked-attempt-to-kidnap-minor-girl-in-sardhana-2026-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना में किशोरी के अपहरण का प्रयास, मां पर फरसे से हमला कर आरोपी फरार, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना में किशोरी के अपहरण का प्रयास, मां पर फरसे से हमला कर आरोपी फरार, हालत नाजुक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में महिला से मारपीट कर फरसे से हमला किया गया और किशोरी के अपहरण का प्रयास किया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के सरधना थाना सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में गुरुवार सुबह महिला से मारपीट और उसकी नाबालिग बेटी के अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
अभद्रता के विरोध पर हमला
पीड़ित पक्ष के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे महिला अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ खेत में गन्ने की सिंचाई के लिए जा रही थी। इसी दौरान रजबहे के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने महिला और किशोरी के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
फरसे से सिर पर किया वार
विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए महिला के सिर पर फरसे से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी।
किशोरी को जबरन ले गए आरोपी
आरोप है कि महिला के घायल होने के बाद आरोपी नाबालिग किशोरी को जबरन अपने साथ ले गए और मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल, मोदीपुरम (मेरठ) में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।