{"_id":"6a683e47a6603f85380909cd","slug":"meerut-young-man-s-body-found-on-state-bank-roof-wailing-mother-arrives-says-they-killed-my-son-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: स्टेट बैंक की छत पर मिला युवक का शव, दो गिलास और शराब के पव्वे से खुलेगा मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: स्टेट बैंक की छत पर मिला युवक का शव, दो गिलास और शराब के पव्वे से खुलेगा मौत का राज
Tue, 28 Jul 2026 10:59 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:59 AM IST
सार
भावनपुर में स्टेट बैंक शाखा की दूसरी मंजिल की छत पर भोलू का शव पड़ा मिला। वह शटल कॉक बनाने का काम करता था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
भोलू की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भावनपुर थाना के किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की दूसरी मंजिल की छत पर सोमवार देर शाम भोलू (22) का शव पड़ा मिला। मृतक की मां राजेंद्री ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की दूसरी मंजिल पर राजा अपनी पत्नी तारावती और तीन बेटियों के साथ रहता है। वह पेशे से मजदूरी करता है। सोमवार शाम छह बजे जब वह मजदूरी करके लौटा तो उसने अपने मकान की छत पर भतीजे भोलू पुत्र राजेंद्र निवासी राली चौहान मार्ग, मोहल्ला अहमदपुरा का शव पड़ा मिला।
उसने मृतक के पिता राजेंद्र को भोलू के शव के पड़े होने की जानकारी दी। मृतक का पिता राजेंद्र, मां राजेंद्री, भाई अर्जुन और युवराज मौके पर पहुंचे। भालू पेशे से शटल कॉक बनाने का काम करता था।

शव के पास पड़े पाए गए दो ग्लास और शराब के पव्वे
सूचना मिलते ही भावनपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस को शव के पास से एक प्लास्टिक बोतल, दो ग्लास और कुछ शराब के पव्वे बरामद किए। मृतक के एक पैर का जूता निकला पड़ा हुआ था। जिनकी जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने सभी सामानों को कब्जे में ले लिया।

मां ने लगाया हत्या का आरोप
बेटे का शव देखते ही उसके पिता राजेंद्र, मां राजेंद्री और भाई अर्जुन, युवराज बदहवास हो गए। मां राजेंद्री ने विलाप करते हुए भोलू की हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मृतक के परिजनों ने देर रात अभी तक कोई तहरीर नहीं दी थी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
ये भी देखें...
Bijnor: 15 साल के लड़के ने 13 वर्ष के दोस्त के पेट में घोंपा चाकू, ताश खेलते समय की वारदात, हालत गंभीर