फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: Four temporary police stations and 58 outposts set up in Meerut Range

कांवड़ यात्रा: मेरठ रेंज में चार अस्थायी थाने और 58 चौकियां स्थापित, इन जिलों में तुरंत मिलेगी सहायता

Mon, 27 Jul 2026 10:09 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 27 Jul 2026 10:09 AM IST
सार

मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में कांवड़ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि प्रत्येक अस्थायी पुलिस इकाई का जीपीएस कोऑर्डिनेट्स सहित चिह्नांकन किया गया है। इससे कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Four temporary police stations and 58 outposts set up in Meerut Range
कांवड़ यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मेरठ रेंज के चार जिलों मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ मेें सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर चारों जिलों में चार अस्थायी थाने और 58 पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। जनपद मेरठ में औघड़नाथ मंदिर परिसर में एक अस्थायी थाना और अन्य स्थानों पर नौ चौकियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत पुलिस मदद सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं को तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराना और भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाया जाएगा। बुलंदशहर में एक थाना और 17 चौकियां स्थापित की गई हैं। बागपत में एक थाना और 11 चौकियां खोली गई हैं। हापुड़ में भी एक अस्थायी थाना और 21 अस्थायी चौकियां बनाई गई हैं। इन सभी इकाइयों में आवश्यक पुलिस बल भी आवंटित किया गया है। प्रत्येक अस्थायी पुलिस इकाई का जीपीएस कोऑर्डिनेट्स सहित चिह्नांकन किया गया है। इससे कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यूआर कोड स्कैन करने पर मिल जाएंगे सभी जानकारी
डीआईजी ने अस्थायी थाना और चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों को कई निर्देश दिए हैं। थानों और चौकियों को आगंतुक सुलभ बनाया जाए और क्यूआरकोड चस्पा किए जाएं। इन्हें स्कैन करने पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को रूट, शिविर, खाने पीने की वस्तुओं आदि सभी जानकारियां मिल जाएंगी। सभी चौकियों पर सहायता केंद्र और प्राथमिक उपचार सामग्री रखी जाए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को अनुशासन में रहने, लोगों के साथ शिष्टता से पेश आने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, बीमार या घायल शिवभक्तों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश हैं।
विज्ञापन

अस्थायी थाने और चौकी में मिलेंगी आवश्यक सुविधाएं
डीआईजी ने अस्थायी थानों और चौकियों पर कई आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। इनमें संचार व्यवस्था, फर्नीचर और विद्युत आपूर्ति शामिल है। यहां पेयजल और प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। प्राथमिक उपचार और जनसहायता के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। अन्य आवश्यक सुविधाएं भी यहां उपलब्ध रहेंगी।
 

यहां बनाए गए अस्थायी थाने
बुलंदशहर में अंबकेश्वर महादेव मंदिर आहार थानाक्षेत्र आहार में अस्थायी थाना स्थापित हुआ है। बागपत में कोतवाली मेला पुरा महादेव थाना क्षेत्र बालैनी में अस्थायी थाना खोला गया है। हापुड़ में ब्रजघाट थानाक्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर में अस्थायी थाना बनाया गया है। ये थाने कांवड़ मार्गों और मेला क्षेत्रों में बनाए गए हैं।

ये भी देखें...
Meerut: दिन में रेलवे ट्रैक पर लेटा युवक, लोगों ने बमुश्किल बचाया, रात में फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed