{"_id":"69ef242c654e1a786601ff64","slug":"meerut-youth-shot-in-village-firing-dies-during-treatment-tension-prevails-in-loiya-village-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: क्रिकेट विवाद बना खूनी संघर्ष, गोली लगने से घायल वसी की मौत, लोईया गांव में बढ़ा तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: क्रिकेट विवाद बना खूनी संघर्ष, गोली लगने से घायल वसी की मौत, लोईया गांव में बढ़ा तनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:24 PM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ के दौराला क्षेत्र के लोईया गांव में पुराने विवाद में हुई फायरिंग के बाद घायल वसी अहमद की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है और पुलिस बल तैनात किया गया है।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के लोईया गांव में हुए गोलीकांड ने अब गंभीर रूप ले लिया है। फायरिंग में घायल वसी अहमद की रविवार को मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में तनाव की स्थिति और गहरा गई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Trending Videos
घर के बाहर बैठे युवक को मारी थी गोली
जानकारी के अनुसार शनिवार को वसी अहमद अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव के ही शामिक और आमिर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर फायरिंग कर दी। गोली वसी के पेट और कुल्हे में लगी थी। परिजन उन्हें तुरंत मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। रविवार को उपचार के दौरान वसी अहमद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: West UP Weather: अप्रैल में जून जैसी तपिश, मेरठ में पारा 42 के पार, लू ने झुलसाया-सड़कों पर पसरा सन्नाटा
क्रिकेट खेलने के विवाद से शुरू हुआ था झगड़ा
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच काफी समय से क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया और फायरिंग की घटना हो गई।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि वसी के भाई शमी की तहरीर पर आमिर, शामिक, शजर, मईन और अदनान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी आमिर पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ईद पर घर आया था वसी, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

परिजनों के मुताबिक वसी अहमद मेरठ में कपड़े बेचने का काम करता था और खेती भी करता था। कुछ समय पहले वह असम में रहकर कपड़े का कारोबार करने लगा था। ईद के मौके पर वह अपने गांव आया था और जल्द ही फिर असम लौटने की तैयारी कर रहा था। लेकिन गांव में चल रहे विवाद ने उसकी जान ले ली।
वसी तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में दो बेटे अरहम (10) और अहमद (14) तथा दो बेटियां इला (20) और फबीहा (17) हैं। बताया गया कि वसी के पिता स्व. शमीम गांव के प्रधान भी रह चुके हैं।
वसी तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में दो बेटे अरहम (10) और अहमद (14) तथा दो बेटियां इला (20) और फबीहा (17) हैं। बताया गया कि वसी के पिता स्व. शमीम गांव के प्रधान भी रह चुके हैं।

कमेंट
कमेंट X